चार पहिया वाहन में सवार BJP नेता के पुत्र को रोकने पर बवाल, दरोगा को मारा चांटा!
चार पहिया वाहन में सवार BJP नेता के पुत्र को रोकने पर बवाल, दरोगा को मारा चांटा!
Share:

मेरठ : उत्तरप्रदेश के मेरठ क्षेत्र के परतापुर थाने के समीप पुलिस ने जांच के दौरान एक भाजपा नेता के वाहन को रोक लिया। इस वाहन में सवार भाजपा नेता के पुत्र ने पुलिस से अभद्रता की। पुलिस ने  हूटर बजाने पर कार में सवार भाजपा नेता के पुत्र को रोका था। पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र से वाहन में अपारदर्शी कांच लगाने पर भी सवाल किए थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह कार मेरठ के दक्षिण विधानसभा सीट से विधानसभा प्रभारी संजय त्यागी की बताई जा रही है। संजय त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी के भाई हैं। वाहन को रोकने पर उनके पुत्र अंकित त्यागी पुलिस पर चिल्लाने लगे और पुलिस ने उन्हें जीप में बैठाया। जब पुलिस संजय त्यागी के पुत्र को जीप में बैठाकर ले जाने लगी तो संजय त्यागी ने पुलिसकर्मियों का विरोध किया और अपना रसूख बताया।

कथित तौर पर भाजपा नेता पर एक दरोगा को चांटा तक मारने का आरोप है। दरअसल दोनों ही ओर से कहासुनी हुई। ऐसे में भाजपा के अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और बाद में अंकित त्यागी को लॉकअप से बाहर कर दिया गया। दूसरी ओर भाजपा नेता संजय त्यागी ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया और कहा कि जब पुत्र को जीप में बैठाने का कारण पूछा तो मुझसे अभद्रता की गई।

CM ने कहा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए लगे बायोमैट्रिक मशीन

BJP को पस्त करने के लिए सभी को होना होगा एकजुट

योगी सरकार का किसानों को तोहफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -