BJP को पस्त करने के लिए सभी को होना होगा एकजुट
BJP को पस्त करने के लिए सभी को होना होगा एकजुट
Share:

पटना/बिहार। बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस से अपील की है कि उसे विपक्ष के लिए महत्वपूर्ण कार्य करना होगा। दरअसल कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और ऐसे में विपक्ष को एकजुट करने के लिए उसे कोशिश करनी होगी। उन्होंने महागठबंधन के संदर्भ में कहा कि देश में नेता तो बहुत हैं मगर इनमें एकजुटता नहीं है।

उनका कहना था कि वाम दलों से भी एकजुट होने का आह्वान किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर और गोवा में जोड़तोड़ से सरकार बना ली है मगर यहां पर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी और वह सरकार बनाने से वंचित रह गई। हालांकि उन्होंने एमसीडी चुनाव में कांग्रेस और जेडीयू व आरजेडी के अलग अलग लड़ने पर कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता है।

राज्य में तीनों गठबंधन में हैं। बूचड़खाने को लेकर जब उनसे सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि बिहार में तो बहुत ही कम बूचड़खाने हैं। ये न के बराबर ही हैं। उनका कहना था क किसानों की परेशानी योगी सरकार को हल करना चाहिए। मीडिया जो इश्यु ही नहीं होता उसी पर बहस करता है।

योगी की राह पर नितीश सरकार, रोहतास में अवैध बूचड़खाने बंद

नीतीश मोदी की एनडीए से मिला सकते है हाथ

नीतीश के रात्रिभोज आमत्रण में सामिल हुए भाजपा सहित अन्य नेता

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -