दिग्विजय सिंह से लिया तेलंगाना का प्रभार, आरसी कुंठिया बने समिति प्रमुख
दिग्विजय सिंह से लिया तेलंगाना का प्रभार, आरसी कुंठिया बने समिति प्रमुख
Share:

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से तेलंगाना का प्रभार ले लिया गया है। अब यह जानकारी सामने आई है कि दिग्विजय सिंह के स्थान पर एक नई टीम का गठन किया गया है। इस टीम का प्रमुख आरसी कुंठिया को बनाया गया है। इस मामले में यह जानकारी सामने आई है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि तेलंगाना की जो टीम गठित की गई है उसमें सतीश जरकीहोली को सचिव नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से तेलंगाना की जिम्मेदारी ले ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में बड़े दल के तौर पर सामने आने के बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी और भाजपा ने गठबंधन कर सरकार बना ली थी।

तो दूसरी ओर दिग्विजय सिंह को कर्नाटक के चुनाव प्रभारी के पद से भी हटा दिया गया था। चुनाव के बाद सरकार न बना पाने के बाद दिग्विजय सिंह से गोवा का प्रभार भी ले लिया गया था। हालांकि भाजपा की सरकार गठित करने की कोशिशों के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने गोवा के मामले में न्यायालय में अपील की थी।

 

जानिए क्या चल रहा है हमारे देश की राजनीती में, पढिये राजनीतिक पार्टी से जुडी ताज़ा खबरें

गुजरात में पहली बार 'नोटा' का विकल्प पर विपक्ष का हंगामा

गुजरात कांग्रेस विधायक जहां रुके थे वह IT ने मारा छापा, शिवकुमार के घर से निकले 5 करोड़

कांग्रेस विधायकों को मिली सुरक्षा, चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -