'सर्जिकल स्ट्राइक' पर बयान देना दिग्विजय को पड़ा भारी, कांग्रेस के बाद पूर्व सेना प्रमुख ने बोला हमला
'सर्जिकल स्ट्राइक' पर बयान देना दिग्विजय को पड़ा भारी, कांग्रेस के बाद पूर्व सेना प्रमुख ने बोला हमला
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच पुलवामा हमले एवं सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे हंगामा मच गया है। भाजपा ने इस बयान को लेकर दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस पर हमला बोला। उधर, पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रश्न खड़े किए हैं। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया तथा इसे उनकी निजी राय बताया। 

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न उठाया था। उन्होंने कहा था कि हमारे CRPF के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे। CRPF के अफसरों ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया था कि सभी जवानों को एयरलिफ्ट किया जाए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी नहीं माने। ऐसी चूक कैसे हो गई? उन्होंने कहा, आज तक पुलवामा पर संसद के सामने कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, मगर सबूत नहीं दिखाया। ये (बीजेपी) सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं। 

दिग्विजय सिंह ने कहा था, पुलवामा दुर्घटना में आतंकवादी के पास 300 किलो RDX कहां से आई? देवेंद्र सिंह DSP आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया मगर फिर क्यों छोड़ दिया गया? पाकिस्तान व भारत के पीएम के मैत्री संबंधों पर भी हम जानना चाहते हैं। पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने ट्वीट कर कहा, भारत के सुरक्षा मुद्दों पर कुछ राजनेताओं को निरंतर अपराधी बनते देख दुख हो रहा है। ये लोग बार-बार हमारे अपने सशस्त्र बलों के सफल अभियानों पर प्रश्न उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर पूरी तरह घिर गए हैं। अब कांग्रेस ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा- दिग्विजय सिंह की टिप्पणी उनके 'निजी विचार' हैं तथा पार्टी द्वारा इसका समर्थन नहीं किया गया है। UPA सरकार द्वारा 2014 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। सैन्य कार्रवाइयां जो राष्ट्रीय हित में हैं, कांग्रेस ने सभी का समर्थन किया है तथा आगे भी करती रहेगी।

दिग्विजय ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत तो भड़क उठे सिंधिया, ओसामा-जाकिर का जिक्र कर बताया देशद्रोही

आधी रात 2 बजे CM हिमंता बिस्वा सरमा ने की शाहरुख खान से बात, खुद बताई कॉल की कहानी

भगत सिंह कोश्यारी ने जताई राज्यपाल पद से हटने की इच्छा, मची सियासी हलचल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -