'तुम्हारी स्किन डार्क है', कहकर जब लड़की ने कर दिया था रजनीकांत को रिजेक्ट
'तुम्हारी स्किन डार्क है', कहकर जब लड़की ने कर दिया था रजनीकांत को रिजेक्ट
Share:

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) का आज जन्मदिन है। रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा को 45 साल दिए और इन सालों में, रजनीकांत ने एक कल्ट स्टेटस हासिल किया है। आज के समय में रजनीकांत के फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। केवल यही नहीं बल्कि कई लोगों ने तो अपने घरों में उनकी तस्वीर भी भगवान के रूप में रखी है। रोमांस से लेकर एक्शन तक, हर तरह के किरदार में रजनीकांत ने अपने आपको ढाल लिया और आज वह सुपरस्टार बन चुके हैं। पूरे भारत में थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर, 1950 को बैंगलोर के एक मराठी परिवार में हुआ था।

जी हाँ और सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि भारतीय सिनेमा में कोई भी एक्टर ऐसा नहीं है, जो इस उम्र में भी एक नौजवान हीरो का किरदार कर लेता है, सिवाए रजनीकांत के। भारतीय सिनेमा को दिए अपने योगदान के लिए रजनीकांत साल 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित हुए थे। इसी के साथ साल 2000 में सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा था। केवल इतना ही नहीं, सिनेमा जगत के सबसे उच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी रजनीकांत को सम्मानित किया जा चुका है। आपको बता दें कि रजनीकांत ने कामयाबी यूं ही हासिल नहीं की है। बल्कि इस शिखर तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। हालाँकि क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब रजनीकांत किसी से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। जी दरअसल एक लड़की ने रजनीकांत का बुरी तरह से दिल तोड़ दिया था। आज हम उस किस्से के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि असल जिंदगी में भी रजनीकांत काफी रोमांटिक हैं।

रिलीज होते ही लीक हुई काजोल की नई फिल्म सलाम वेंकी

जी हाँ और ये बात शायद कई लोग नहीं जानते कि पत्नी लता से पहले रजनीकांत की जिंदगी में एक महिला और आई थी, जिससे वह बेइंतहा मोहब्बत करते थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. गायत्री श्रीकांत ने रजनीकांत की बायोग्राफी लिखी है, जिसका टाइटल है- द नेम इज रजनीकांत। वहीं इस किताब में खुलासा किया गया है कि रजनीकांत जब बैंगलोर में एक कंडक्टर के तौर पर काम किया करते थे, तब उनका दिल एक लड़की पर आया था। जी हाँ और वह उस लड़की से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका। यह केवल एक अट्रैक्शन था, जो कुछ समय के बाद गायब हो गया। उसके बाद दूसरा प्रस्ताव उन्हें सुझाया गया था। वह एक दिन उस महिला से मिलने गए और उस महिला ने उन्हें ये कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि उनकी स्किन डार्क है।

उस लड़की ने रजनीकांत से कहा था कि वो अश्वेत हैं और किसी ठग की तरह दिखते हैं। जी हाँ और इसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ीं कि रजनीकांत ने इस इनकार के बाद ये दृढ़ संकल्प कर लिया था कि वो एक गोरी लड़की से शादी करेंगे और कुछ साल बाद उन्होंने ऐसा ही किया। साल 1980 में लता अपनी कॉलेज मैगजीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू करने आई थीं और लता से मिलने के बाद रजनीकांत को उनसे प्यार हो गया। वहीं इंटरव्यू खत्म होने के बाद रजनीकांत ने लता को प्रपोज कर दिया। उसके बाद साल 1981 में दोनों ने शादी कर ली और दोनों की अब दो बेटियां हैं- ऐश्वर्या और सौंदर्या।

धूम-धाम से परिवार ने मनाया शर्मिला टैगोर का जन्मदिन, तस्वीरें वायरल

सऊदी एयरलाइंस पर भड़कीं माहिरा खान, ट्वीट कर लगाई फटकार

'आलिया शूट पर होंगी तो मैं रखूंगा राहा का ख्याल', बोले रणबीर कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -