नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, मिल रही थी जान से मारने की धमकियां
नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, मिल रही थी जान से मारने की धमकियां
Share:

नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद पर एक टीवी डिबेट के दौरान टिप्पणी के कारण विवादों में घिरीं नूपुर शर्मा और उनके परिवार को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है। नूपुर शर्मा और उनके परिवार की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, 'नूपुर शर्मा और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने शिकायत की थी कि उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनके बयान के बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है।' 

बता दें कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद से बवाल मच गया था। एक ओर भारत के कानपुर जैसे शहर में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और हिंसा भड़क गई थी, तो वहीं वैश्विक स्तर पर भी भारत को आलोचना झेलनी पड़ी है। कई देशों में तो Twitter पर अभियान ही चल गया और भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की मांग उठने लगी थी। सऊदी अरब, कतर, ओमान, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान सहित कुल 15 देश अब तक इस मसले पर भारत से आपत्ति व्यक्त कर चुके हैं।

कई देशों ने तो भारत के राजदूत को तलब कर विरोध प्रकट किया है। अरब देशों में विरोध बढ़ने के बाद ही भाजपा ने नूपुर शर्मा को रविवार को सस्पेंड कर दिया था। नूपुर शर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध चुनाव लड़ा था। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रमुख रहीं नूपुर शर्मा, केजरीवाल के खिलाफ उतरने के बाद ही सुर्ख़ियों में आई थी और फिर उनका लगातार कद बढ़ता गया और वह राष्ट्रीय प्रवक्ता बन गईं। हालांकि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद छिड़े विवाद के चलते उनका सियासी करियर ही दांव पर लग गया है।

वाहन चालक हो जाएं सावधान ! हॉर्न बजाने पर कट सकता है 12000 रुपए का चालान

पैगम्बर विवाद: इस्लाम के नाम पर 'बुद्ध प्रतिमा' तोड़ने वाला तालिबान, आज 'कट्टरपंथ' पर भारत को दे रहा ज्ञान

अगर 'पैगम्बर' का अनादर करना ईशनिंदा, तो 'महादेव' का अपमान करना कैसे जायज़ ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -