इस वजह से शाहरुख़ को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा शुक्रिया
इस वजह से शाहरुख़ को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा शुक्रिया
Share:

कोरोना काल में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों की मदद की है। इसी लिस्ट में शामिल रहे शाहरुख़ खान। जी हाँ, किंग खान ने भी अपने काम से सभी का दिल जीता है। लॉकडाउन के दौरान शाहरुख ने भी लगातार अपने स्तर पर कई बार दिल खोलकर मदद की है। ऐसे में अब हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शाहरुख खान का आभार जताते हुए एक ट्वीट किया है।

 

अपने ट्वीट में सत्येंद्र जैन लिखते हैं- 'मुश्किल समय में शाहरुख खान ने दिल्ली को 500 remdesivir इंजेक्शन डोनेट किए थे। उनकी उस मदद की वजह से दिल्ली को कोरोना से लड़ने में बड़ी ताकत मिली। हम शाहरुख और मीर फाउंडेशन का दिल से शुक्रिया करते हैं। उन्होंने दिल्ली को 500 Remdesivir इनजेक्शन डोनेट किए, वो भी उस समय जब सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुश्किल समय में आपकी मदद के लिए हम शुक्रगुजार हैं।' इस समय सोशल मीडिया पर सत्येंद्र जैन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल इस समय हर कोई शाहरुख की तारीफ करते दिखाई दे रहा है। लोग तेजी से उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं।

वैसे शाहरुख खान ने इससे पहले भी कई बार कोरोना काल में बड़े स्तर पर मदद की है। वह हर बार लोगों की मदद करने में आगे रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान शाहरुख़ की ओर से महाराष्ट्र में 25 हजार पीपीई किट भी डोनेट की गई हैं और उस समय भी सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शाहरुख का शुक्रिया अदा किया गया था।

भारत बंद का विरोध कर बोलीं कंगना- 'प्रियंका-दिलजीत किसानों को गुमराह कर रहे हैं'

मुंबई में छाया सुहाना मौसम, बारिश के बूंदो ने बाँधा समा

अचानक वापस गोरखपुर लौटा सीएम योगी का विमान, जा रहे थे लखनऊ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -