भारत बंद का विरोध कर बोलीं कंगना- 'प्रियंका-दिलजीत किसानों को गुमराह कर रहे हैं'
भारत बंद का विरोध कर बोलीं कंगना- 'प्रियंका-दिलजीत किसानों को गुमराह कर रहे हैं'
Share:

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं। वह आए दिन ऐसे-ऐसे विवादित बयान दे रहीं हैं जो चर्चाओं में रहे हैं। वैसे आप सभी जानते ही होंगे उन्होंने बीते दिनों ही देश में जारी किसान आंदोलन पर ट्वीट किया था। वहीं अब भी उनके ट्वीट्स का सिलसिला जारी है। इस समय एक्ट्रेस का एक और ट्वीट वायरल हो गया है। आप देख सकते हैं इस ट्वीट में कंगना ने तीनों कृषि कानूनों की तारीफ करते हुए इन्हें देश के लिए जरूरी बता दिया है।

जी दरअसल उनकी नजरों में इन कानूनों से किसानों का फायदा ही होने वाला है और तो और उन्हें लगता है कि किसानों को भड़काया जा रहा है। अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा है- ''ज्यादा बड़ी दिक्कत तो ये है कि जो लोग इस प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं और इन कानूनों का विरोध। सभी को पता है कि ये कृषि कानून किसानों के लिए बहुत जरूरी हैं। लेकिन फिर भी उन्हें भड़काया जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है। फायदे के लिए भारत बंद किया जा रहा है।''

वैसे इस ट्वीट के साथ ही कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा भी तंज कसा। वह लिखती हैं- 'किसानों को गुमराह करने के लिए प्रियंका और दिलजीत को लेफ्ट मीडिया से तारीफ मिलेगी, भारत विरोधी इंडस्ट्री उन्हें ऑफर देगी। ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।' वैसे यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने किसी स्टार के खिलाफ कुछ बोला हो वह इसके पहले भी ऐसा कर चुकीं हैं। किसान आंदोनल के दौरान कुछ दिन पहले भी उनकी दिलजीत संग बड़ी लड़ाई हो चुकी है।

1 साल की हुईं कपिल शर्मा की बेटी, इस तरह मना जन्मदिन

असम में जंगली हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट

हनीमून पर निकले शहीर शेख और रुचिका, सामने आईं तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -