दिल्ली चुनाव 2020: वेलेंटाइन डे और अरविंद केजरीवाल का है खास कनेक्शन
दिल्ली चुनाव 2020: वेलेंटाइन डे और अरविंद केजरीवाल का है खास कनेक्शन
Share:

नई दिल्ली: सोमवार को आने वाले चुनाव परिणाम में अगर आम आदमी पार्टी विजयी होती है तो दिल्ली में पार्टी की यह लगातार तीसरी जीत होगी। ऐसा होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर वैलेंटाइंस डे यानी 14 फरवरी को शपथ ले सकते हैं। 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित बताई गई है। अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो आप आदमी पार्टी की यह लगातार तीसरा कार्यकाल होने वाला होगा। इसके साथ ही इससे 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे के साथ अरविंद केजरीवाल के साथ कनेक्शन का भी पता चलता है। इसे संयोग भी कहा जा सकता है लेकिन वर्ष 2013 और 2015 दोनों ही बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में वैलेंटाइंस डे किसी न किसी तरह अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ा हुआ है। 

2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव
2013 में दिल्ली में 4 दिसंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और 8 दिसंबर को परिणाम घोषित कर दिए गए थे। 2012 नवंबर में आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई और पहली बार पार्टी ने इसी साल चुनाव लड़ा। दिल्ली में बीजेपी ने 70 में से 31, आम आदमी पार्टी ने 28 और कांग्रेस ने 8 सीटें जीती और विधानसभा त्रिशंकु रही। आप ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से हाथ मिला लिया। अरविंद केजरीवाल ने 28 दिसंबर को पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ ली।

2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने 12 जनवरी 2015 को दिल्ली में चुनाव की घोषणा की। और इसी दिन आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने ऐलान कर दिया कि केजरीवाल ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 14 फरवरी को शपथ लेंगे और उस दिन वह दिल्ली के वैलेंटाइंस बनेंगे। चड्ढा ने कहा था, 'हम बहुमत मिलने को लेकर सुनिश्चित हैं। आप एक सकारात्मक अभियान के साथ चुनाव लड़ रही है और दिल्ली के लिए ब्लू प्रिंट आप के पास है। 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वैलेंटाइंस होंगे और सीएम के तौर पर शपथ लेंगे।' 7 फरवरी को वोटिंग हुई थी और 10 फरवरी को चुनाव परिणाम आया था।

2018 में आप सरकार ने 14 फरवरी को तीन साल पूरे होने पर एक फंक्शन का आयोजन भी किया था। एक शो में डीयू की छात्रा कृतिका ने केजरीवाल को वैलेंटाइंस डे विश किया और पूछा, 'जबकि एक वर्ग देश में नफरत फैला रहा है, ऐसे वक्त में आपके पास इस दिन युवाओं को देने के लिए कोई संदेश है?' केजरीवाल ने शुरुआत में थोड़ा झिझके। फिर उन्होंने कहा था, 'नफरत का जवाब नफरत नहीं होता। नफरत का जवाब सिर्फ प्यार से दिया जा सकता है। देश भर में बांटने की राजनीति की जा रही है। देश के सभी नागरिकों के लिए यह चिंता की बात है। ऐसी स्थिति में कोई भी शांत नहीं रह पता। हर किसी को इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी होगी।' इस वर्ष हुए चुनावों के परिणाम सोमवार को आ रहे हैं। अगर अरविंद केजरीवाल और वैलेंटाइंस डे के कनेक्शन को देखें तो आप आदमी पार्टी एक बार फिर 14 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सकती है।

इन आठ सीटों पर टिकी हुई है सबकी निगाहें

कोरोनावायरस: क्रूज़ पर फंसे भारतीयों की पीएम से अपील, कहा- प्लीज मोदीजी हमें बचा लीजिए....

आज इन 5 हाई प्रोफाइल सीटों के नतीजों पर रहने वाली है सबकी नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -