फ्री की रेवड़ी बांटने से पैदा होंगे श्रीलंका जैसे हालात ? केजरीवाल ने दिया जवाब
फ्री की रेवड़ी बांटने से पैदा होंगे श्रीलंका जैसे हालात ? केजरीवाल ने दिया जवाब
Share:

अहमदाबाद: भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल के बयान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जवाब सामने आया है। उन्होंने कहा कि जनता को नहीं, बल्कि अपने दोस्तों और मंत्रियों को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसी स्थिति पैदा होती हैं। दरअसल, बुधवार को पाटिल ने AAP का नाम लिए बगैर कहा था कि लोगों को ‘रेवड़ी संस्कृति’ के झांसे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य और भारत श्रीलंका बन सकता है, जो फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

पाटिल को जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि, 'जनता को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं बनते। अपने दोस्तों/मंत्रियों को देने से ऐसे हालात बनते हैं। श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को मुफ्त की रेवड़ी देता था। यदि जनता को देता, तो जनता उसके घर में घुसकर उसे ना भगाती। जनता को फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद है। दोस्तों को फी रेवड़ी पाप।' दरअसल, पाटिल ने गांधीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को रेवड़ी कल्चर के प्रति जागरूक किया था।

पाटिल ने कहा था कि, 'देश में कुछ लोग रेवड़ी (फ्री चीजें) बांट रहे हैं। मगर गुजरात की जनता को ऐसी रेवड़ी संस्कृति से गुमराह नहीं होना चाहिए। क्या ये लोग (आप) गुजरात को श्रीलंका बनाना चाहते हैं? हमें ऐसे लोगों को करारा जवाब देना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को समझाएं और उन्हें रेवड़ी संस्कृति के नतीजों के बारे में चेताएं। हम टीवी पर श्रीलंका की स्थिति देख सकते हैं जो चिंताजनक है। यह मुफ्त में चीजें बांटने के कारण हुआ है।'

हारने के बाद भी BJP के इस प्रत्याशी ने मनाया जमकर जश्न, गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस

पिछले 2 सालों में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी ?

सोनिया गांधी से पहले दिन की पूछताछ पूरी, अब 25 जुलाई को हो सकती है पेशी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -