पिछले 2 सालों में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी ?
पिछले 2 सालों में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी ?
Share:

नई दिल्ली: पिछले दो वर्षों में कोरोना वायरस महामारी के दौरान कितने लोगों को सरकारी नौकरी दी गई ? इस सवाल का जवाब सरकार ने मानसून सत्र के दौरान संसद में दिया है। सरकार ने बताया है कि इस दौरान लगभग 1.59 लाख लोगों की सरकारी नौकरियों में भर्ती की गई है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखित जवाब देते हुए विस्तार से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने जवाब में यह भी जानकारी दी है कि सिविल सेवा परीक्षाओं के संदर्भ में प्रयासों की संख्या और आयु-सीमा के मौजूदा प्रावधानों को बदलना संभव नहीं है।

दरअसल, केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों और स्वीकृत पदों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकारी नौकरियों के लिए लगभग 1.59 लाख लोगों की भर्ती की गई है। इनमें से उन्होंने यह भी बताया कि कौन से विभाग में कितनी भर्तियां की गई हैं।

उच्च सदन में दिए एक जवाब के अनुसार, इस दौरान कुल 1,59,615 लोगों की सरकारी भर्ती की गई। इनमें से UPSC द्वारा 8913, SSC द्वारा 97914 और IBPS द्वारा 52788 लोगों की भर्ती की गई है। यह उस वक़्त के आंकड़े हैं जब कोरोना महामारी की चपेट में देश था। यानी 2020-22 की अवधि के दौरान यह आंकड़े पेश किए गए हैं।

प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहीं द्रौपदी मुर्मू, प्रथम चरण में मिले इतने वोट

क्या दूषित पानी पीने से बीमार पड़े भगवंत मान ? वायरल Video से उठ रहे सवाल

गुजरात में भी AAP का 'फ्री' का वादा, केजरीवाल बोले - सरकार बनते ही 3 महीने में...
  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -