भारी बारिश के चलते कई शहरों में बंद हुए स्कूल, आदेश जारी
भारी बारिश के चलते कई शहरों में बंद हुए स्कूल, आदेश जारी
Share:

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से पूरे उत्तर भारत में भारी वर्षा हो रही है। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को वर्षा के चलते रोक दिया गया है। वहीं, भूस्खलन के चलते बड़े आंकड़े में यात्री हिमाचल प्रदेश में फंस गए हैं। भारी वर्षा के चलते दिल्ली में यमुना नदी ऊफान पर हैं, कई क्षेत्रों में लोगों के घरो में यमुना का पानी पहुंच गया है। साथ ही कई क्षेत्रों में पानी का भराव भी हो गया है, जिसके चलते आम दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है।

वही भारी बारिश के चलते दिल्ली एवं पंजाब में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। पानी भरने के लिए चलते बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस के 10 और शहादरा के 7 विद्यालयों को बंद कर दिया गया। इसके अतिरिक्त बाढ़ वाले क्षेत्रों में सरकारी और निजी विद्यालयों को भी बंद करने को कहा गया है। दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति की वजह से एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सिविल लाइंस जोन के निचले क्षेत्रों में 10 विद्यालयों, शहादरा (दक्षिण) जोन में छह विद्यालयों और शहादरा (उत्तर) जोन में एक स्कूल को कल बंद करने का निर्णय लिया है। इन विद्यालयों के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

IMD के निरंतर बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए चमोली समेतउत्तराखंड के कई जिला प्रशासनों ने भी आज विद्यालयों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। यदि स्थिति ठीक नहीं हुई तो छुट्टी को और आगे बढ़ाया जा सकता है। पूरे पंजाब में भी बीते कई दिनों से भारी वर्षा जारी है। जिसके चलते सरकारी, निजी एवं सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों 16 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्विटर के जरिए दी।

मसाला डोसा के साथ रेस्टोरेंट में नहीं दिया सांभर तो लगा 3500 का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में भड़की भीषण आग, खिड़की से कूदते नज़र आए लोग

NCP में टूट के बीच उद्धव ठाकरे गुट में एक बार फिर दरार पड़ने की अटकलें, 4 और MLA तोड़ने की तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -