खाना खाने गया पति, इधर अस्पताल में भर्ती गर्भवती पत्नी हुई गायब, स्टाफ को कोई खबर नहीं
खाना खाने गया पति, इधर अस्पताल में भर्ती गर्भवती पत्नी हुई गायब, स्टाफ को कोई खबर नहीं
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के एक नामी अस्पताल की लापरवाही का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। आज (गुरुवार) सुबह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एडमिट हुई गर्भवती महिला यहां से लापता हो गई। परिजन बीते कई घंटों से महिला की खोजबीन कर रहे हैं, मगर गर्भवती महिला का कोई सुराग ना मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एडमिट एक गर्भवती महिला के अचानक लापता होने की वजह से अफरातफरी मच गई। महिला के पति विनोद के अनुसार, उसकी पत्नी रजनी 5 महीने की प्रेग्नेंट थी, जिसकी तबीयत बुधवार सुबह अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एडमिट कराया गया। शाम लगभग 5 बजे विनोद व उसकी भतीजी खाना खाने के लिए बाहर गए और वापस लौटे, तो देखा कि मरीज गायब है। बहुत देर अस्पताल में ढूंढने के बाद जब डॉक्टर और अस्पतालकर्मियों से पूछा, मगर कोई जवाब नहीं मिला। 8 घंटे तक जब अस्पताल में एडमिट महिला नहीं मिली, तो पुलिस को सूचित किया गया।

इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी कि आखिर महिला कैसे लापता हो गई? पूरे मामले पर जब अस्पताल प्रशासन से बात करने का प्रयास किया गया, तो सभी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए और कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

वर्षाजनित बीमारियों के लिए योगी सरकार ने कसी कमर, 1 जुलाई से यूपी में शुरू होगा बड़ा अभियान

RSS दफ्तर को इस्लामी संगठन PFI ने दी थी बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार राज मोहम्मद ने खोले राज़

अग्निपथ: 4 दिन में उप्रावियों ने फूंक डाली इतनी ट्रेनें, इतना नुक्सान रेलवे को 10 वर्षों में भी नहीं हुआ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -