दिवाली पर दिखा दीपिका पादुकोण का जबरदस्त लुक, देखकर दीवाने हुए फैंस
दिवाली पर दिखा दीपिका पादुकोण का जबरदस्त लुक, देखकर दीवाने हुए फैंस
Share:

दीपावली की धूम यदि कहीं सबसे अधिक देखने को मिलती हैं तो वो बॉलीवुड ही है। दीपावली के अवसर पर आपने अपने सितारों के सेलिब्रेशन को देखा ही होगा। मगर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के प्रशंसक फिलहाल कंफ्यूज थे कि आखिर अभिनेत्री ने अपनी दीपावली कैसे मनाई होगी? तो आपको बता दें कि दीपिका ने स्वयं अपनी दीपावली की एक फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। जिसमें अभिनेत्री अपनी मुस्कान से सबका दिल जीत रही हैं। 

वही रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने जो फोटो साझा की हैं उसमें उन्होंने Torani Silk Organza का गुलबाग सुतलेज घेरा पहना है। ये पिंक कलर का सूट सेट दीपिका की सुंदरता को और बढ़ा रहा है। बता दें कि दीपिका की ये दीपावली ड्रेस 70 हजार की है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों कई मूवीज की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल से दीपिका पादुकोण ने समय निकालते हुए दीपावली वेकेशन पर जाने का मन बनाया है। जिसमें उन्होंने अपनी फैमिली तथा स्पेशल फ्रेंड्स के साथ प्लान रेडी किया है। खैर वो कहां जा रही हैं इस पर कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई हैं। मगर दीपावली पर उनकी एक झलक ही उनके प्रशंसकों के लिए बहुत हैं क्योंकि शायद दीपिका जानती हैं कि उनके प्रशंसक बहुत समझदार हैं। 

बता दें कि अभिनेत्री के पास अभी कई सारी मूवीज पाइपलाइन में हैं। रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में वो कपिल देव की वाईफ का किरदार प्ले करेंगी। वही शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी एवं अनन्या पांडेय के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देगी। इसके अतिरिक्त वो इंटर्न हिंदी रीमेक, 'फाइटर', 'पठान' तथा प्रभास के साथ एक मूवी में भी दिखाई देंगी।

बॉलीवुड की हिना ने की 4 शादियां, जावेद जाफरी से लेकर अदनान सामी तक से लिया तलाक

विदेश में पति संग प्रियंका चोपड़ा ने मनाया दिवाली का जश्न

रणबीर संग आलिया ने मनाई दिवाली, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -