विदेश में पति संग प्रियंका चोपड़ा ने मनाया दिवाली का जश्न
विदेश में पति संग प्रियंका चोपड़ा ने मनाया दिवाली का जश्न
Share:

दिवाली के त्यौहार का जश्न पूरे देश में मना और प्रियंका चोपड़ा ने इसे विदेश में भी मनाया। जी हाँ, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में पति के साथ दिवाली मनाई और उस दौरान के कई फोटोज अब सामने आए हैं। इन फोटोज को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किये हैं जो दिल को छू लेने वाले हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हैं लेकिन होली हो या दिवाली वह हर त्योहार धूम-धाम से मनाने में आगे हैं। आप देख सकते हैं प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में पूजा की और इस दौरान उनके साथ निक जोनस भी थे।

शेयर हुई एक तस्वीर में दोनों आरती करते नजर आ रहे हैं और एक अन्य तस्वीर में निक आरती की थाली में दीया जलाते दिखे। आप देख सकते हैं प्रियंका के साथ निक भी पूजा की हर विधि कर रहे हैं। वैसे प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद के साथ हम उनकी कृपा अपने घर में आमंत्रित करते हैं। हैप्पी दिवाली।‘ वहीं इससे पहले प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह लहंगा पहने नजर आईं थीं। उस तस्वीर के साथ प्रियंका ने दिवाली की बधाई दी थी। जी दरअसल उन्होंने गोल्डन और बेज कलर का लहंगा पहना था और साथ ही मिरर वर्क चोली और फ्लोरल प्रिंटेड दुपट्टा ले रखा था।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में लंदन में अपने अगले प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ शूटिंग खत्म की और वापस अमेरिका लौट आई हैं। इसी के साथ प्रियंका के पास ‘द मैट्रिक्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ सहित अन्य फिल्में हैं। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ है, यह रोड ट्रिप पर बनी फिल्म है जिसके निर्देशक फरहान अख्तर हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी।

जवानों संग दिवाली मनाने के लिए जम्मू के नौशेरा पहुंचे पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

दिवाली के पहले निकला दिल्ली का दिवाला, बहुत खराब है हवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -