आज सरेआम जलेगी मुंबई में दहशत फैलाने वाले डॉन की कार
आज सरेआम जलेगी मुंबई में दहशत फैलाने वाले डॉन की कार
Share:

गाजियाबाद ​: जिस कार में कभी अंडरवर्ल्ड डॉन बैठकर मुंबई की सड़कों का नजारा लेता था, अब उसे ही गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सरेआम जलाया जाएगा। मंगलवार को अखिल भारतीय महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने कहा था कि इसे एंबुलेंस बनाया जाएगा। लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के गुर्गो द्वारा धमकी मिलने के बाद उन्होने यह विचार त्याग दिया। दाउद की हुंडई एक्सेंट कार कुछ दिनों पहले दाउद के दिल्ली स्थित होटल दिल्ली जायका समेत कई चीजों के साथ नीलाम हुई थी।

जिसमें दाउद के कार को अखिल भारतीय महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने खरीदा था। इसी कार को वो दिल्ली की जनता को मॉडिफाई करके समर्पित करना चाहते थे। 9 दिसंबर को हुई नीलामी में चकर्पाणि ने यह कार 3,20,000 में खरीदी थी। हांलाकि जब उन्होने कार खरीदी थी तभी उन्होने कहा था कि वो इस कार को जला देंगे। चक्रपाणि ने एबुलेंस बनाए जाने की यह जानकारी अपने इटावा आवास से दी थी।

चक्रपाणि का कहना है कि हमने यह कार खरीदी ही इसलिए थी ताकि दाउद को पता चले कि उसकी कोई हैसियत नही है। हमें उससे डरने की जरुरत नही है। चक्रपाणि ने बताया कि कार खरीदे जाने के बाद से उन्हें दाउद गैंग से धमकियां भी मिल रही है। जिसके खिलाफ उन्होने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। लेकिन वो किसी से नही डरते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -