DAVV कर्मचारी की दूसरी पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को ठहराया ज़िम्मेदार
DAVV कर्मचारी की दूसरी पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को ठहराया ज़िम्मेदार
Share:

इंदौर। DAVV कर्मचारी की दूसरी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने एक नोट भी लिखा है। उस नोट में उसने खुद को ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। बताया गया है कि, सात महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।

भंवरकुआं TI शंशिकांत चौरसिया ने बताया कि, कमला नेहरू होस्टल के पास बने सरकारी क्वार्टर में रहने वाली संगीता बग्गा ने सोमवार की शाम को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौत के पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसके मुताबिक उसने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। पुलिस अफसरों के अनुसार मृतक संगीता का पति पप्पू बग्गा आरएनटी मार्ग पर स्थित युनिवर्सिटी के नालंदा परिसर में पदस्थ है।

भंवरकुआं पुलिस के अनुसार पप्पू की पहली पत्नी की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। सात महीने पहले पप्पू की दूसरी शादी संगीता से हुई थी। माना जा रहा है कि, संगीता कई दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। पप्पू को उसकी पहली पत्नी के दो बच्चे भी है। पुलिस का कहना है कि, संगीता के मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

नौकरी न मिलने पर गैंग बनाकर करने लगे लूट

गरीबों का राशन बेचने वाले संचालकों पर कार्रवाई

IPS ने की अनोखे अंदाज में पतंगबाजी, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा Video

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -