बेटी ने प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर किया माँ का क़त्ल, पर्दाफाश होते ही पुलिस भी रह गई दंग
बेटी ने प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर किया माँ का क़त्ल, पर्दाफाश होते ही पुलिस भी रह गई दंग
Share:

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज हत्याकांड के षड्यंत्र में उनकी नाबालिग बेटी भी सम्मिलित थी। मां ने बेटी को धमकी दी थी कि प्रेमी को पॉक्सो एक्ट में जेल भिजवा देंगी। बेटी ने मां की बात प्रेमी को बता दी। प्रेमी घबरा गया। षड्यंत्र रचा। दोस्त को रुपयों का लालच देकर आगरा लाया। अंजलि बजाज को उनकी बेटी की सहायता से जंगल में बुलाया। चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को रविवार को जेल भेज दिया। बेटी को सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। 

शास्त्रीपुरम स्थित भावना एरोमा निवासी अंजलि बजाज 7 जून को ककरैठा में वनखंडी महादेव मंदिर के समीप से लापता हुई थीं। पति ने गुमशुदगी लिखाई थी। 8 जून की शाम उनका शव मिला था। फिल्मी अंदाज में तानाबना बुना गया। हत्याकांड के षड्यंत्र का परत दर परत खुलासा करने में पुलिस को तीन दिन लगे। व्यापारी की नाबालिग बेटी से सच जानने के लिए मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाया। वह कदम-कदम पर अपनी प्रेमी की ढाल बन रही थी। सारे साक्ष्य सामने आने पर तय हुआ कि 15 वर्षीय बेटी के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वह हत्याकांड के षड्यंत्र में सम्मिलित है। मां को उसी ने प्रेमी और उसके दोस्त के सामने भेजा था। प्रेमी ने उसे समझा दिया था कि बचने का कोई तरीका नहीं। उसकी मां को रास्ते से नहीं हटाया तो वह जेल चला जाएगा। पॉक्सो एक्ट लगेगा। भले ही रिश्ते में दोनों की इच्छा थी लेकिन उसकी मर्जी कोई मायने नहीं रखेगी। वह नाबालिग है। वे कभी नहीं मिल पाएंगे। प्रेमी फंस जाएगा। जेल चला जाएगा। यह देख बेटी षड्यंत्र में शामिल हुई। प्रेमी ने जैसा कहा वैसा करती चली गई।

प्रखर गुप्ता अकेले अंजलि बजाज को नहीं मार सकता था। उसे एक साथी चाहिए था। साथी की तलाश में वह हत्या से लगभग 10 दिन पहले अपने गांव गंज डुण्डवारा (कासगंज) पहुंचा। वहां रहा। रुपयों के लालच में कौन उसका साथ दे सकता है। यह देखा। तत्पश्चात, शीलू को चिन्हित किया। 2 जून को उसके साथ आगरा आया। उसे टीपी नगर स्थित एक होटल में रुकवाया। DCP सिटी विकास कुमार ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा इतना सरल नहीं था। हत्या का षड्यंत्र रचने प्रखर रहस्य एवं रोमांच की वेबसीरिज देखता है। मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्में देख उसने साजिश का तानाबाना बुना था। पुलिस से कैसे बचना है यह भी पहले ही सोच लिया था। प्रखर के कहने पर किशोरी ने सात जून की दोपहर अपने घर से निकली। अपनी मां को फोन किया। कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ जा रही है। उससे अंतिम बार मिलना है तो आ जाएं। वह लाइव लोकेशन भेज रही है। बेटी अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी। प्रेमी उसे इंस्टा कॉल पर निर्देशित कर रहा था। किशोरी का व्हाट्स एप प्रखर ने शीलू के मोबाइल में इंस्टॉल कर रखा था। उससे वह अंजलि को लाइव लोकेशन भेज रहा था। अंजलि को लग रहा था कि बेटी मैसेज भेज रही है। ककरैठा में अंजलि रास्ता भटकी।

वही प्रेमी के बोलने पर बेटी ने मां से फोन पर बात की। मां से बोला कि अपनी लाइव लोकेशन भेजो। मां ने लोकेशन भेजी। प्रेमी के दोस्त के मोबाइल पर पर किशोरी का व्हाट्स एप चल रहा था। अंजलि की लोकेशन प्रखर और शीलू को मिल रही थी। प्रखर किशोरी को फोन पर बता रहा था कि मां को रास्ता बताए। अब किधर आना है। बेटी ऐसा ही कर रही थी। दोपहर 2:20 बजे से 3.56 बजे तक बेटी ने मां को 47 बार फोन किया। एक बार भी उसे नहीं लगा कि वह मां को मुसीबत में धकेल रही है। जंगल में उसकी हत्या होने वाली है। उसी ने मां को फोन कर- करके हत्यारोपियों के सामने तक भेजा था। प्रखर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि अंजलि बजाज के जंगल में आने के पश्चात् उनके पास 30 मिनट का वक़्त था। उदित बजाज गुरु का ताल तक गए थे। अंजलि बजाज जंगल में बेटी को खोज रही थीं। तभी शीलू उनके पास पहुंचा। बोला यहां कैसे भटक रही हैं। उन्होंने कहा बेटी इधर आई है। उसने कहा परेशान न हो। वह सहायता करता है। इसी बीच प्रखर वहां आ गया। उसने अंजली को पीछे से दबोच लिया। उनके हाथ पकड़ लिए। शीलू ने चाकू से उनके पेट पर हमले किए। जमीन पर गिरने के पश्चात् प्रखर ने चाकू ने उनकी गर्दन पर प्रहार किया।

पुलिस ने बताया, उदित बजाज जब गुरु का ताल से ककरैठा में वनखंडी महादेव मंदिर तक पहुंचे पत्नी अंजलि का क़त्ल हो चूका था। हत्यारोपी प्रखर एवं शीलू वहां उपस्थित थे। उन्होंने उन्हें देखा। प्रखर ने शीलू से कहा कि इसे भी निपटा देते हैं। पूरा काम हो जाएगा। बेटी अकेली रह जाएगी। वह करोड़पति बन जाएगा। आराम से ऐश करेगा। एक क़त्ल से शीलू घबरा गया था। उसने प्रखर से कहा कि पागल न बने। चुपचाप भागो। पकड़े गए तो लेने के देने पड़ जाएंगे। वही 2 लोगों के क़त्ल के खुलासे में पुलिस ने पूरा जोर लगा देगी।

15 जून तक रिमांड पर रहेगा धर्मांतरण कराने वाला आरोपी बद्दो

जरा सी बात पर बढ़ा विवाद प्रेमिका ने प्रेमी पर किया जानलेवा वार

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, 3 लोगों की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -