आखिर क्यों जवाहर लाल नेहरू से हाथ मिलाना चाहते थे दारा सिंह?
आखिर क्यों जवाहर लाल नेहरू से हाथ मिलाना चाहते थे दारा सिंह?
Share:

देश से जाने माने पहलवान दारा सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे है। बता दें, दारा सिंह रंधावा का जन्म 1928 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था तथा इनका निधन 12 जुलाई 2012 को हो गया। आपको बता दें, वो बचपन से ही पहलवानी के दीवाने थे। दारा सिंह ने 1947 से अपनी पहलवानी का लोहा मनवाया। इसके अलावा वो एक अच्छे कलाकार भी थे जिन्होंने कई फिल्मों में और कई टेलीविज़न शो में काम किया। सबसे अधिक फेम उन्हें 80 के दशक में आये 'रामायण' से मिला था जिसमें उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया था। दारा सिंह वो हस्ती थे जिनके बारे में एक नहीं किस्से और कहानियां हैं। लेकिन आज बात करेंगे उस वक़्त की जब उन्होंने देश के पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू से मिलने के 3 करण बताए थे।

1954 में दारा सिंह ने रुस्तम-ए-हिंद टूर्नामेंट में बड़ी जीत हासिल की थी। तत्पश्चात, उन्होंने 1968 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप भी जीती। यही वो वर्ष था जब दारा सिंह को US की नागरिकता भी ऑफर की थी। उन्हें विदेश की चकाचौंध से अपने देश से प्यार था। इसलिये दारा सिंह ने US के स्थान पर अपने देश में रहने का निर्णय लिया। इसी वर्ष भारत लौटते ही दारा सिंह ने पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू से मिलने के लिये चिट्ठी लिखी। दिलचस्प बात ये है कि दारा ने ना केवल पीएम से मिलने का अनुरोध किया, बल्कि उनसे मिलने की 3 बड़ी वजह भी दी। सीमा सोनिक अलीमचंद की पुस्तक 'दीदारा उर्फ ​​दारा सिंह' में इन 3 कारणों का जिक्र किया गया है। दारा सिंह ने पहला कारण लिखा कि वो जवाहर लाल नेहरू से हाथ मिलाना चाहते थे। जिससे लोगों को बता सकें कि वो जवाहर लाल नेहरू से मिले हैं।

दूसरा कारण ये था कि दारा सिंह पीएम नेहरू को कॉमन वेल्थ चैंपियनशिप के लिये आमंत्रित करना चाहते थे। तीसरी और अंतिम वजह थी कि उनके दोस्त और कुश्ती प्रमोटर एम गोगी का सपना था कि उन्हें कभी पीएम से मिलने का अवसर प्राप्त हो। पीएम कार्यालय की ओर से दारा सिंह के पत्र का जवाब आया। उन्हें कॉल करके बताया गया कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी अपॉइंटमेंट फिक्स हो गई है। नेहरू जी से मिलते ही दारा सिंह ने उन्हें अपनी पहलवानी का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने विदेशी दौरों का भी जिक्र किया। दारा सिंह से मिलने के पश्चात् पीएम ने देश के पहलवानों के हित में संघ आरम्भ करने का निर्णय भी लिया। पहलवानी में अपना दमखम दिखाने के बाद दारा सिंह ने 'रामायण' में हनुमान का किरदार निभाया।

'झिंगाट' गाने पर जमकर नाची शहनाज गिल, वायरल हुआ VIDEO

पायलट से शादी कर लिया तलाक, फिर शोएब के लिए हिन्दू से बनी मुस्लिम, जबरदस्त है इस एक्ट्रेस की कहानी

तलाक की ख़बरों के बीच चारु असोपा ने उठाया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -