बटन दबाते ही हुआ खतरनाक धमाका, हुई दर्दनाक मौतें
बटन दबाते ही हुआ खतरनाक धमाका, हुई दर्दनाक मौतें
Share:

रत्नागिरी: महाराष्ट्र के रत्नागिरी स्थित शेट्ये नगर में बुधवार तड़के एक घर में अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 2 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य गंभीर तौर पर चोटिल हो गईं। उसका उपचार जिला सरकारी चिकित्सालय में चल रहा है। इस दुर्घटना में दर्दनाक बात यह है कि धमाके के पश्चात् 2 महिलाएं स्लैब के नीचे दब गईं, उन्हें स्लैब के नीचे से बाहर नहीं निकाला जा सका तो क्रेन बुलाई गई। क्रेन की सहायता से दो घंटे तक रेस्क्यू का काम आरम्भ हुआ। मगर देर हो जाने से स्लैब के नीचे फंसी दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया।  
 
वही खबर प्राप्त हुई कि शेट्ये नगर के एक रिक्शा चालक अशफाक काजी बुधवार को रोज की भांति जल्दी उठे। फिर उन्होंने घर की बत्ती जलाई। इसी के चलते अचानक घर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना खतरनाक था कि घर की छत ढह गई, जबकि आसपास के घरों के दरवाजे एवं शीशे भी टूट गए। 

वही इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। इसी बीच, 2 महिलाएं स्लैब के नीचे दब गईं। इन महिलाओं को बचाने के लिए क्रेन से दो घंटे तक कोशिश की गई। मगर मलबे में दबी महिलाओं की मौत हो गई। अन्य चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं, विस्फोट में मरने वाली महिलाओं के नाम कनीज काजी और नुरुनिसा अलजी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह धमाका प्राथमिक गैस रिसाव की वजह से हुआ, मगर मामले की गंभीरता को देखते हुए धमाके की वजह से हुआ है ये पुलिस तहकीकात के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

बीच सड़क स्कूटी पर युवक-युवती ने फैलाई अश्लीलता, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

सपने में आया मरा हुआ पोता तो परिजनों ने खोद दी कब्र और फिर...

'एक नेता हैं जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं...', नरोत्तम मिश्रा का नाम लिए बिना PM मोदी ने कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -