दबंगो के गुट ने दलित परिवारों पर ढाया कहर
दबंगो के गुट ने दलित परिवारों पर ढाया कहर
Share:

भोपाल (हटा) : मध्यप्रदेश में एक बार फिर दलित परिवारों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है| खबर के अनुसार दमोह में एक गुट ने रात के साये में दलितों को अपना शिकार बनाया व उनके साथ मारपीट व उनका सामान अस्तव्यस्त कर उनके घरो में भारी भरकम तोड़फोड़ की है. इस घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया तथा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है| पुलिस अधिकारीयों व अफसरी माहतमो के सामने ही पीड़ित दलित डर के मारे अपना घर बार छोड़कर चले गए|

पीड़ित दलितों ने कहा की हमे उन लोगों ने बड़ी ही बेरहमी से मारा पीटा तथा घरो से बाहर निकालकर हमे बुरी तरह से प्रताड़ित किया है व जिन घरो में कोई नहीं था जहा पर ताले लगे थे उन घरो को भी उन्होंने ताले तोड़कर सामान को अस्त व्यस्त कर दिया, उनकी संख्या भी ज्यादा थी| इस घटना के बाद पीड़ितों के मन में अब भी डर बना हुआ है| इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों को आश्वस्त किया है की वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में डालेगी|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -