दीपावली के पहले बड़ा हादसा : सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट
दीपावली के पहले बड़ा हादसा : सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट
Share:

कर्नाटक। दीपावली के पहले कर्नाटक में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल बेंगलुरू में सोमवार को एक सिलेंडर में धमाका हो गया। सिलेंडर फटने के बाद इसमें आग लग गई जिसे बुझाने का प्रयास किया गया। हादसे से करीब 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हर ओर चीख पुकार सुनाई देने लगी। लोग बदहवास होकर यहां - वहां दौड़ने लगे।

जानकारी मिलने पर मौके पर राहत दल पहुंचा और उसने लोगों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए। घटनास्थल पर हालात काफी खराब हो गए थे। हालात ये थे कि मकान का मलबा यहां - वहां बिखरा हुआ था और लोग घबराए हुए थे। विस्फोट के बाद पहुंचे राहत दल ने एक मकान के मलबे से बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया। दुर्घटना में बच्ची के माता - पिता की मौत हो गई।

अब यह जानकारी सामने आई है कि, सरकार इस बच्ची को गोद लेगी। हादसे को लेकर बेंगलुरू के विकास मंत्री के जी जार्ज द्वारा कहा गया कि दुर्घटना में मरने वाले व्यक्ति के परिजन को करीब 5 लाख रूपए, व घायलों को 50 हजार रूपए प्रदान किए जाऐंगे। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि सिलेंडर में विस्फोट किस तरह से हुआ।

ब्लास्ट इतना तीव्र था कि, घटनास्थल के आसपास मौजूद मकान तक क्षतिग्रस्त हो गए। माना जा रहा है कि अभी कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। इस घटना को लेकर पुलिसकर्मियों ने कहा है कि क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में कई लोग जमा हो गए हैं। इन लोगों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर राहत दल अपने कार्य में जुट गया है। राहत कार्य में मशीनों का उपयोग भी किया जा रहा है।

हवा में उड़ा पिज्जा हट में रखा सिलेंडर, फूट गया शोरूम का कांच

किंग खान के घर हुआ प्री-दिवाली सेलिब्रेशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -