हवा में उड़ा पिज्जा हट में रखा सिलेंडर, फूट गया शोरूम का कांच
हवा में उड़ा पिज्जा हट में रखा सिलेंडर, फूट गया शोरूम का कांच
Share:

भोपाल। भोपाल के न्यू मार्केट में रंगमहल टाकीज के समीप पिज्जा हट के एक सेंटर में हादसा हो गया। यहां सोडा बनाने के सिलेंडर में वायु का दबाव बढ़ गया और, ऐसे में सिलेंडर समीप ही बने टाइटन शोरूम में पहुंच गया। दरअसल पिज्जा हट के कर्मचारी इस सिलेंडर को दूसरे स्थान पर लेकर जाना चाहते थे। जिसके लिए इसमें लगे रेग्युलेटर को निकालने का प्रयास किया जा रहा था।

जब रेग्युलेटर नहीं निकला तो एक कर्मचारी ने नोजल की पिन पर हथोड़ी से वार कर दिया, ऐसे में सिलेंडर हवा में उछल गया। सिलेंडर में कार्बन डाई आक्साईट गैस भरी थी। वायु के दबाव से सिलेंडर इतनी तेजी से उड़ा कि टाइटन शोरूम का कांच टूट गया।

हालांकि, घटना के दौरान सिलेंडर वहां बने काउंटर में फंस गया। हादसे में शोरूम गार्ड और दो सेल्स गर्लस घायल हो गईं। घायलों को निजी चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और कुछ ग्राहक अपनी जान बचाने के लिए यहां - वहां भागते नज़र आए। कुछ कर्मचारी भी शोरूम में भागने लगे। दुर्घटना के बाद, पिज्जा हट संचालक फरार हो गया। टीटीनगर पुलिस ने सिलेंडर जब्त कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है। टाइटन शोरूम के संचालक रवि बाधवानी हैं।

सड़क हादसे का शिकार हुए 3 युवक एक की हालत नाजुक

50 भेड़ों की ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत, मालिक हॉस्पिटल में भर्ती

10 लोगों को मारी कार चालक ने टक्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -