पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गई महिला की गोली मारकर हत्या
पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गई महिला की गोली मारकर हत्या
Share:

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक विभत्स हत्या की वारदात सामने आई है। इस घटना में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त महिला अपने पिता के श्राद्ध में शामिल होने के लिए पति के साथ मायके गई थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में लाया गया। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव मलूपुर निवासी प्रधान नीलू यादव के भाई प्रभाकांत यादव की ससुराल इटावा के गांव गौरापुर में है। पत्नी संगम के पिता का श्राद्ध था, जिस वजह से वो पत्नी को साथ लेकर ससुराल गए थे।

प्रभाकांत का रोहित पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव घोटारा से करीब तीन लाख रुपये का लेनदेन था। एक लाख रुपये रोहित दे चुका था। शुक्रवार को प्रभाकांत साले के साथ रुपये मांगने उसके घर गया तो वो नहीं मिला। कुछ देर बाद रोहित अपने साथी विपिन पुत्र राम अवतार उर्फ रामा गांव रघुपुरा कुसमरा व अन्य साथी के साथ गांव गौरा आ पहुंचा। हत्या के पीछे पैसे के लेन-देन को बताया जा रहा है। महिला को गोली लगने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। परिजन घायल महिला को अस्पताल ले गए। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इटावा पुलिस आरोपियों की छानबीन में लगी है। लाश को परिवारजनों को सौंप दिया गया है। 

गोद ली हुई बेटी संग पिता ने किया रेप

टिक-टॉक पर लोकप्रियता पाने के लिए युवक ने किया ऐसा कारनाम कि पहुँच गया जेल

प्रेमी देवर के प्यार में ऐसी डूबी भाभी कि पति को दे दी मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -