इस राज्य में मौसम विभाग ने जारी की भारी हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी
इस राज्य में मौसम विभाग ने जारी की भारी हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी
Share:

देहरादून : प्रदेश में मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार शाम से ही अगले 24 घंटों में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हिमपात और हिमस्खलन हो सकता है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार चेतावनी को देखते हुए पुलिस, वन, विकास, ऊर्जा निमग समेत तमाम महकमों को प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। 

यूपी के शाहगंज में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत कई घायल

सभी विभागों में जारी अलर्ट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित नोडल अधिकारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों, कर्मचारियों को मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीमांत क्षेत्र में फिर हिमपात और जिले के अधिकाशं क्षेत्रों में झमाझम बारिश के बाद जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है।  हिमपात के चलते थल-मुनस्यारी मार्ग कुछ देर के लिए बलांती, कालामुनि के पास बंद हो गया।  

बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, पांच की मौत

लगातार जारी है बर्फ़बारी और बारिश का दौर 

जानकारी के लिए बता दें जिला मुख्यालय में शुक्रवार रात से ही झमाझम बारिश लगी रही। सुबह के समय कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन बाद में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। शुक्रवार रात से ही  उच्च हिमालयी चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार में हिमपात जारी रहा। वही जिले के मुनस्यारी, धारचूला के ऊंचाई वाले स्थानों में शनिवार सुबह से ही बर्फ गिर रही है। 

जंगली भालू ने किया एक साथ तीन लोगों पर हमला, एक की मौत दो घायल

मुंबई में आर्गन्स ट्रांसफर के लिए हुआ लोकल ट्रेन का उपयोग

वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में आई तकनीकी खराबी, सुधारने में जुटे इंजीनियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -