यूपी के शाहगंज में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत कई घायल
यूपी के शाहगंज में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत कई घायल
Share:

शाहगंज : शहर में पृथ्वीनाथ गेट के पास टाटा गेट पर शनिवार रात सवा बजे हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार थे। यह पेड़ से टकरा गई। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी लग जाना मानी जा रही है। ये लोग कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र के आरके नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, पांच की मौत 

ऐसे हुआ पूरा हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के दौसा स्थित बालाजी मंदिर से लौट रहे  थे। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष है। पुरुष की शनाख्त रोहित मिश्रा के रूप में हुई है। वह सिविल डिफेंस में थे। मृतक बच्चा हर्ष था। घायलों में ऋषभ का पता चल पाया है। सभी घायल एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।

जंगली भालू ने किया एक साथ तीन लोगों पर हमला, एक की मौत दो घायल

एक अन्य हादसे में भी गई जान 

वही एक अन्य हादसे मेँ वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ के पास शनिवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में कालीन बुनाई का काम करने वाले रामप्रसाद उर्फ महाजन की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने शव को राजमार्ग पर रख कर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों लेनों पर आवागमन काफी देर तक बाधित बना रहा।

मुंबई में आर्गन्स ट्रांसफर के लिए हुआ लोकल ट्रेन का उपयोग

वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में आई तकनीकी खराबी, सुधारने में जुटे इंजीनियर

पुलवामा हमला: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अभियान तेज़, 25 देशों के राजदूतों से मिले गोखले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -