महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 57 हजार से अधिक संक्रमित, 222 लोगों की मौत
महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 57 हजार से अधिक संक्रमित, 222 लोगों की मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। ऐसे में यहाँ हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं। बीते रविवार को भी राज्य में कोरोना ने कहर बरपाया है। यहाँ कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते रविवार को राज्य सरकार ने ‘मिनी लॉकडाउन’ की घोषणा कर दी है और वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया। यहाँ बाकी के पांच दिनों में भी नाइट कर्फ्यू और दिन में धारा 144 लागू की गई है। इसके अलावा कहा जा रहा है यह सारे प्रतिबंध आज (5 अप्रैल, सोमवार) रात 8 बजे से लागू होंगे और 30 अप्रैल तक चलेंगे। वैसे आपको पता ही होगा यहाँ कोरोना को हराने के लिए प्रयास जारी है।

बीते रविवार को दिन भर में 57 हजार 74 नए केस सामने आए और 222 लोगों की मौत हो गई। इस समय राज्य की मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। इसके अलावा राज्य में अब तक कुल 55 हजार 878 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। खबरों के अनुसार आज की तारीख में राज्य में 4 लाख 30 हजार 503 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हैं। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात तो यह है कि, रविवार को कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए सामने आने वाले पॉजिटिव केस से आधी भी नहीं है। जी दरअसल रविवार को राज्य में 27 हजार 508 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर गए।

वहीं अगर एक दिन में आने वाले नए पॉजिटिव केस के बारे में बात करें तो यह संख्या 57 हजार 74 है जो हैरान कर रही है। राज्य सरकार का कहना है बेड्स, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता जरूरत के हिसाब से काफी कम है और अगर ऐसे में संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ी तो चिंता भी बढ़ेगी।

'राम सेतु' के सेट पर कोरोना ब्लास्ट, अक्षय के बाद 45 जूनियर आर्टिस्ट भी पॉजिटिव

महाराष्ट्र में लगा वीकेंड लॉकडाउन, जानिए क्या रहेगा खुला-क्या बंद?

देश की सबसे उम्रदराज महिला ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -