दिल्ली में कोरोना से मचा हाहाकार, एक ही दिन में बढ़ा संक्रमण का आंकड़ा
दिल्ली में कोरोना से मचा हाहाकार, एक ही दिन में बढ़ा संक्रमण का आंकड़ा
Share:

देश की राजधानी एक बार फिर से कोविड-19 की चपेट में आती हुई नज़र आ रही है। हर दिन नए केसों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। दिल्ली में रविवार को कोविड के 1881 नए केस सामने आए और संक्रमण दर भी बढ़ कर 2.35% हो गई। 13 दिसंबर के उपरांत ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा बताया जा रहा है। 13 दिसंबर को 1984 केस सामने आए थे। बीमारी से 9 मरीजों की जान चली गई।

एक दिन में 79 हजार 936 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। इसके साथ ही कोविड रिकवरी दर घटकर तकरीबन 97 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 7 हजार 545 हो गया है।  तकरीबन साढे 3 महीने बाद सक्रिय मरीजों की यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। 1 दिन में 204 नए हॉटस्पॉट जॉन बढ़ गए हैं।

एक दिन में ठीक हुए इतने मरीज: रविवार को जारी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 1 दिन में 952 और मरीज ठीक हुए हैं, लेकिन कई दिनों से निरंतर नए केसों की तुलना में स्वस्थ होने वाले केसों का आंकड़ा अधिक होने से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

हॉटस्पॉट जोन की संख्या 1700 पार: जंहा इस बात का पता चला है कि दिल्ली में अब तक 6 लाख 57 हजार 715 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 6 लाख 39 हजार 164 लोग कोविड को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.67% है। दिल्ली कोविड हॉस्पिटल के कुल 5 हजार 759 बेड में से 4 हजार 361 खाली हैं। अब दिल्ली के अस्पतालों में 1398 आइसोलेशन में 4 हजार 237 मरीज उपचार करवा रहे हैं। हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और आईसीयू में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हॉटस्पॉट जोन की संख्या बढ़कर 1710 हो गई है।

ओडिशा में गर्मी ने ढाया कहर 40 से अधिक हो सकता है तापमान

उत्तर प्रदेश में इस तरह से मनाया गया होली का जश्न

4000 से भी अधिक गीत लिखकर अपने फैंस के दिलों में आज भी जिन्दा है आनंद बख्शी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -