हरियाणा में हुआ कोरोना का बड़ा विस्फोट, एक से बाद बढ़ रहे कोरोना के केस
हरियाणा में हुआ कोरोना का बड़ा विस्फोट, एक से बाद बढ़ रहे कोरोना के केस
Share:

हरियाणा में कोविड के नए केसों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को 10491 कोविड के नए केस  मिले व 60 संक्रमितों की जान चली गई है। गुरुग्राम नए केसों में सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जीटी रोड बेल्ट व NCR में केस बढ़ने के साथ मौतें भी अधिक हो रही हैं। 5 जिलों में शनिवार को नए मरीजों से अधिक संक्रमित ठीक होकर घर पहुंचे। कोविड से गुरुग्राम में 8, फरीदाबाद-अंबाला में 7-7, सोनीपत-हिसार में 6-6, करनाल-भिवानी में 5-5, जींद-फतेहाबाद में 3-3, कैथल, झज्जर, सिरसा व कुरुक्षेत्र में 2-2, पलवल व पानीपत में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा है। रोहतक, रेवाड़ी, पंचकूला, महेंद्रगढ़, नूंह व चरखी दादरी जिलों के लिए राहत की बात है, यहां किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।  जिसके अतिरिक्त गुरुग्राम में 3136, फरीदाबाद में 1530, सोनीपत 802, हिसार 857, अंबाला 376, करनाल 578, पानीपत 525, रोहतक 224, रेवाड़ी 104, पंचकूला 252, कुरुक्षेत्र 275, यमुनानगर 370, सिरसा 348, महेंद्रगढ़ 9, भिवानी 268, झज्जर 221, पलवल 55, फतेहाबाद 272, कैथल 43, जींद 261, नूंह 21 व चरखी दादरी में 64 नए केस सुनने को मिले है। 5104 मरीज पूरे प्रदेश में ठीक होकर घर पहुंचे। रिकवरी रेट 82.32 प्रतिशत व मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत  है। 5.83 फीसद की दर से लोग कोविड की चपेट में आ रहे हैं।

69384 सक्रिय मरीज: जंहा इस बात का पता चला है कि अभी प्रदेश में कोविड के 69384 सक्रिय मरीज  हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोविड के टेस्ट के लिए 49069 लोगों के नमूने लिए। 1995 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनमे से 1769  ऑक्सीजन व 226 वेंटिलेटर पर हैं। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, नूंह व रोहतक में नए मरीजों से अधिक संक्रमित ठीक होकर शनिवार को घर लौटे। हॉस्पिटल में बेड का आंकड़ा बढ़कर 55 हजार 438 हो गई है।

43707 कोविड मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 22 जिलों में 526 कोविड केयर केंद्र, 281 कोरोना हॉस्पिटल में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में 7838 ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें से 3099 उपलब्ध हैं। आईसीयू में 4756 ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें से 2754 उपलब्ध हैं।

पंजाब में टूटा कोरोना के संक्रमण का रिकॉर्ड, तेजी से बढ़ रहे नए मामले

इस राज्य में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को फ्री में लगेगी कोरोना वैक्सीन, उपराज्यपाल ने किया ऐलान

भ्रष्टाचार पर बढ़ा शिकंजा, 370 हटने के बाद 300 लोगों को किया गया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -