उज्जैन में विकास यात्रा के दौरान हुआ विवाद,युवक ने फेके पत्थर
उज्जैन में विकास यात्रा के दौरान हुआ विवाद,युवक ने फेके पत्थर
Share:

उज्जैन। शहर के खलाना ग्राम में भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा पर शुक्रवार रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके चलते वहाँ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची।

उज्जैन शहर के खिलाना ग्राम में  शुक्रवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान यात्रा मार्ग पर बीच में खड़े हुए ट्रैक्टर को हटाने के विषय को लेकर यात्रा में शामिल लोगों का ट्रैक्टर चालक से विवाद हो गया।विवाद के दौरान किसी ने ट्रैक्टर चालक को चाटा मार दिया। इस के बाद किसी एक युवक ने भाजपा की विकास यात्रा निकल रहे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। मामले ने तूल पकड़ लिया।

 बताया जा रहा है की पत्थर फेंकने वाला युवक वर्ग विशेष का है। वारदात की सूचना मिलते ही भैरवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विकास यात्रा पर हमले की खबर लगते ही ग़ुस्साये कई भाजपा नेता भैरवगढ़ थाने जा पहुंचे थे। टीआइ प्रवीण पाठक द्वारा बताया गया कि यात्रा पर हमला नहीं हुआ है। ट्रैक्टर हटाने की बात पर विवाद हुआ था।

21 लाख दीपों से जगमगाएगी महाकाल की नगरी, टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड

ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

जल्द ही गर्मी दिखाएगी अपना रौद्र रूप, इन राज्यों में तेजी से बढ़ेगा तापमान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -