21 लाख दीपों से जगमगाएगी महाकाल की नगरी, टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड

21 लाख दीपों से जगमगाएगी महाकाल की नगरी, टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड
Share:

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की नगरी अवन्तिका में महाशिवरात्रि त्यौहार की धूम है। पिछले 8 दिनों से पर्व को निरंतर मंदिर में मनाया जा रहा है। आज नौवें दिन शनि प्रदोष एवं महाशिवरात्रि के पर्व का अद्भुत संयोग है। पुजारी के मुताबिक, धार्मिक दृष्टि से आज के दिन महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ गया हैं। विशेष बात ये है कि महाकाल की नगरी में शिप्रा के घाटों पर दीप प्रज्वलित कर आज विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

बता दें कि देर रात 2:30 बजे से भस्मारती के लिए महाकाल मंदिर के पट खुले। पुजारी एवं पुरोहितों ने महाकाल की खास पूजन अभिषेक की। अभिषेक में पंचामृत और कई तरह के फलों के रस से बाबा को स्नान करवाकर भस्मीभूत किया गया। इसी बीच भस्म आरती के साथ-साथ आम दर्शनार्थी ने चलायमान दर्शन किए। दरअसल, महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन 1: 40 से लगनी आरम्भ हो गई थी। सात से आरम्भ हुआ ये क्रम अगले 44 घंटे तक निरंतर जारी रहेगा। वहीं, पूरा मंदिर परिसर इस के चलते हर हर महादेव, जय महाकाल के जय कारो से गूंज उठा है।

वहीं, दिन भर पूजन के पश्चात् देर शाम बाबा महाकाल की नगरी में शिप्रा के घाटों पर आज दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। इसमें स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सम्मिलित होंगे। इसके लिए पूरे शहर की आकर्षक सज्जा की गई हैं। बता दें कि अन्य धर्मिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित होंगे। इस मामले में पुजारी महेश गुरु ने कहा कि आज शिव का दिन है। इस दिन पूजा करने से कई पुण्यों की प्राप्ति होती है। आज के दिन व्रत उपवास रखने वालों की प्रत्येक मनोकामना पूरी होती है। आज 3 क्विंटल फूलों से बाबा का सेहरा सजाया जाएगा। बाबा को स्वर्ण जेवर, चंद्रमा, त्रिपुंड व तिलक लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सवा लाख बेल पत्र चढ़ाए जाएंगे। हर एक बेल पत्र पर शिव का नाम लिखा होगा।

25 अप्रैल से खुलेंगे भक्तजनों के लिए केदारनाथ के कपाट

अब हर महीने 9 हजार रुपए मिलेगी पेंशन, जानिए कैसे उठा सकते है इसका लाभ

जल्द ही गर्मी दिखाएगी अपना रौद्र रूप, इन राज्यों में तेजी से बढ़ेगा तापमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -