भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- दुष्कर्म के मामले इसलिए बढ़ रहे क्योंकि महिलाओं के कुछ कपड़े..
भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- दुष्कर्म के मामले इसलिए बढ़ रहे क्योंकि महिलाओं के कुछ कपड़े..
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच सूबे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के MLA एमपी रेणुकाचार्य ने बुधवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि बलात्कार के केस इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कुछ परिधान पुरुषों को ‘उत्तेजित’ करते हैं. भाजपा MLA ने यह भांपते हुए कि उनके बयान से बखेड़ा खड़ा हो सकता है, बाद में कहा कि यदि उनके बयान से महिलाओं को ठेस पहुंची हो तो वे महिलाओं से माफी मांग लेंगे.

बता दें कि इस मुद्दे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि, ‘चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब हो, यह तय करने का अधिकार महिलाओं का है कि उन्हें क्या पहनना है. यह अधिकार उन्हें भारतीय संविधान ने दिया है. महिलाओं का उत्पीड़न बंद करो.’ प्रियंका के ट्वीट पर प्रर्तिक्रिया देते हुए भाजपा MLA ने कहा कि, ‘प्रियंका गांधी एक महिला हैं, कांग्रेस नेता हैं… हम महिलाओं के मौलिक अधिकारों पर सवाल नहीं उठा रहे हैं (हिजाब मुद्दे पर).’ 

उन्होंने कहा कि, ‘केरल और मुंबई हाई कोर्ट ने कहा है कि स्कूल और कॉलेज में ड्रेस अनिवार्य है, सरकार ने भी यही कहा है. छात्राओं के लिए (ड्रेस) बिकनी शब्द के उपयोग से परहेज किया जाना चाहिए.’ नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए भाजपा MLA ने कहा कि, ‘कॉलेज में पढ़ने के दौरान विद्यार्थियों को ऐसे परिधान पहनने चाहिए जिससे उनका पूरा शरीर ढंका रहे. दुष्कर्म के केस इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कुछ परिधान पुरुषों को ‘उत्तेजित’ करते हैं, जो सही बात नहीं हैं, क्योंकि हमारे देश में महिलाओं की इज्जत है. हम उन्हें मां की तरह सम्मान देते हैं.’

जल्द शुरू होने जा रही 'रामायण यात्रा' ट्रेन, अयोध्या सहित इन धर्मस्थलों का दर्शन कर सकेंगे भक्त

13 फरवरी को कुंभ संक्रांति, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और क्या करना है दान?

अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स, अब क्वारंटाइन के लिए ये होंगे नियम

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -