13 फरवरी को कुंभ संक्रांति, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और क्या करना है दान?
13 फरवरी को कुंभ संक्रांति, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और क्या करना है दान?
Share:

हर साल मनाई जाने वाली कुंभ संक्रांति इस साल 13 फरवरी 2022 को मनाई जाने वाली है। आप सभी को बता दें कि सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा जिसे कुंभ संक्रांति कहते हैं। ऐसे में इस दिन स्नान, दान, पूजा, कथा श्रवण ( Kumbh Sankranti Puja Katha And Mahatva ) आदि का खासा महत्व होता है। अब हम आपको बताते हैं कुंभ संक्रांति के दिन क्या करें दान, क्या है शुभ मुहूर्त और क्या है इसका महत्व।

दान : इस दिन अन्न दान, वस्त्र दान, घी दान, फल दान, बर्तन दान, पलंग और बिस्तर दान, मंदिर में चांदी, तांबे, कांसे या पीतल काकलश दान आदि दान का खासा महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से कई गुना ज्यादा पुण्य की प्राप्ति होती है।

पूजा के शुभ मुहूर्त : पंचांग के अनुसार, सूर्य देव का कुंभ राशि में प्रवेश 13 फरवरी को तड़के 03 बजकर 41 मिनट पर होगा। इसके चलते कुंभ संक्रांति का पुण्य काल प्रात: 07 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा, जो दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। कुंभ संक्रांति पुण्य काल का समय 05 घंटा 34 मिनट का होगा। इसी के साथ कुंभ संक्रांति का महा पुण्य काल 07 बजकर 01 मिनट से सुबह 08 बजकर 53 मिनट तक है। आपको बता दें कि महा पुण्य काल की अवधि 01 घंटा 51 मिनट की है।

महत्व : कुंभ संक्रांति में ही विश्‍वप्रसिद्ध कुंभ मेले का संगम पर आयोजन होता है। कहा जाता है इस दिन स्नान, दान और यम एवं सूर्यपूजा का खासा महत्व होता है। इस दिन पहने हुए वस्त्र त्यागकर नए वस्त्र पहनना चाहिए।

16 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, जानिए व्रत की पौराणिक कथा

कब है महाशिवरात्रि, यहाँ जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

14 फरवरी को है माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -