भारत की उन्नति में हर धर्म और मजहब का योगदान, चंद लोग खराब कर रहे माहौल - NSA अजित डोभाल
भारत की उन्नति में हर धर्म और मजहब का योगदान, चंद लोग खराब कर रहे माहौल - NSA अजित डोभाल
Share:

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शनिवार को एक अंतर-धार्मिक बैठक में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में कई धर्मों के धर्मगुरु पहुंचे थे।  NSA ने कहा कि यह काफी अच्छी शुरुआत है। मैं आप सबका शुक्रिया अदा करता हूं। नसीरुद्दीन चिश्ती साहब ने अच्छे से अपनी बात रखी है। हमारी एकता कायम रहे। हमारे देश की तरक्की का लाभ हर धर्म और मजहब को मिलना चाहिए, मगर कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं।

अजित डोभाल ने आगे कहा कि, ‘यदि हमें इसका मुकाबला करना है, तो चुपचाप सहना नहीं, बल्कि जमीन पर काम करना होगा। हमें अपने पैगाम को घर-घर ले जाना होगा। हमें अपने मुल्क पर गर्व है। देश की उन्नति में हर धर्म और मजहब का योगदान है। 1915 में अफगानिस्तान में उलेमाओं ने एक प्रोविजनल सरकार का गठन किया था। उसका प्रेसिडेंट राजा महेंद्र पाल सिंह को बनाया गया था। हम एक तहजीब के वारिस हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘कुछ लोग हमारे मुल्क में गलतफहमियां पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ताकतों से निपटना है। आप सबकी जिम्मेदारी बेहद बड़ी है। हम आज के लिए नहीं अपने आने वाले पीढ़ियों के लिए लड़ रहे हैं। आप सबको मानने वाले लोगों की संख्या हजारों-लाखों में हैं। हम अपने देश की एकता और अखंडता से कतई समझौता नहीं कर सकते। हम सभी को सोचना होगा कि, एक देश के अंदर इस मजबूती को कैसे बढ़ाएं कि हर भारतवासी महफूज रहे। यदि देश को नुकसान होगा तो हम सबको नुकसान होगा।’

राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर अब आई CM शिंदे की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

संजय राउत ने मराठी फिल्म निर्माता स्वप्ना पाटकर को दी बलात्कार की धमकी ? गाली-गलौज का ऑडियो वायरल

हर घर बिजली के बहाने सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- पहले की सरकारों में...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -