पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण
Share:

अलीराजपुर से संजय वाणी की रिपोर्ट

अलीराजपुर/ब्यूरो। जिले के जोबट क्षेत्र में  शनिवार को जिले के जोबट में स्थानीय मां दया पेट्रोल पंप पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जोबट ब्लॉक कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने स्व गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और स्व गांधी के किए गए कार्यों को याद किया गया।
 
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनार कार्यवाहक अध्यक्ष महेश मेड़ा, महिला प्रदेश सचिव अनिता गडरिया,जन सेवक मोनू बाबा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रफीक बादशाहा, पार्षद सिमरोन बामनिया, रफीक चौधरी,  रफीक एवरग्रीन,हाजी मम्मू खत्री, युवा नेता रिकी परमार, युवा नेता संजय डावर,समरत चौहान,रफीक खत्री उपस्थित थे।

वही एक और  इस अवसर पर देश के अलावा प्रदेश में भी आयोजन किया गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अन्य ने उन्हें भावभीना श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा सुमन के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। कहा कि इतिहास गवाह है उसे समझे, आज हमें सावधान रहना है। किस प्रकार हमारी संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। आज हमारे संविधान का माखौल उड़ाया जा रहा है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें संविधान दिया जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

महिलाओं में क्यों होती है PCOD की समस्या?, जानिए इसके लक्षण

'दरी बिछाने का काम भी करूंगा', आखिर क्यों CM शिवराज ने दिया ये बड़ा बयान?

41 की उम्र में भी बला की खूबसरत लगती है श्वेता तिवारी, एक्ट्रेस की अदाओं के फैंस भी हैं दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -