मप्र निकाय चुनाव : शिव के राज में BJP को लगा झटका
मप्र निकाय चुनाव : शिव के राज में BJP को लगा झटका
Share:

भोपाल : मध्यप्रदेश में विभिन्न नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन हुए। जिसमें मंदसौर, सीहोर, जबलपुर के लिए नगर पंचायत, शाजापुर के लिए नगर पालिका आदि के चुनाव हुए दूसरी ओर सीधी जिले की नगर पंचायत सीट के लिए निर्वाचन हुए। इस बार चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इस बार हुए आठ नगरीय चुनावों में से पांच स्‍थानों पर कांग्रेस और तीन स्‍थानों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली, जबकि पिछली बार आठ स्‍थानों में से सात पर भाजपा के प्रत्‍याशियों को जीत मिली थी।

मंदसौर नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद बंधवार जीते। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सोमिल नाहटा को 6815 मत से हराया। शहर के 40 वार्डों में 23 वार्ड पर भारतीय जनता पार्टी 16 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय उम्मीदवार वियजी रहे। भारती जनता पार्टी का 37 वर्षों से नगर पालिका पर कब्जा जमा हुआ है।

सीहोर नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमिता अरोरा जीतीं। अमिता ने कांग्रेस प्रत्याशी रीना यादव को 10 हजार से भी अधिक वोटों से हरा दिया। 35 वार्ड पार्षदों हेतु आयोजित हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 20, कांग्रेस के 4 और 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है।

जबलपुर की भेड़ाघाट नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी की शैला जैन 604 मतों से विजयी रहीं। भारतीय जनता पार्टी की मालती व्यास को 1244 वोट मिले तो शैला जैन को 1844 वोट मिले। भेड़ाघाट में कांग्रेस के 10 पार्षदों को जीत मिली। दूसरी ओर भाजपा के 5 पार्षदों ने जीत का स्वाद चखा।

शाजापुर नगर पालिका के निर्वाचन में कांग्रेस विजयी रहीं। यहां शीतल भट्ट को जीत मिली। 29 वार्डों में 14 पर भाजपा व अन्य पर कांग्रेस की जीत हुई। एक वार्ड में निर्दलीय की जीत हुई। जिसके कारण भाजपा को हार मिली। सधी में मझौली नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत हासिल की। सीधी जिले की नगर पंचायत मझौली में कांग्रेस की रूबी विदेश सिंह को 2110 और भारतीय जनता पार्टी की अन्नपूर्णा गुप्ता को 1635 वोट मिले। इनके अलावा शाहगंज नगर परिषद में बीजेपी व ओरछा, रतलाम जिले के धामनोद में कांग्रेस ने जीत हासिल की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -