'कर्नाटक में कांग्रेस की लहर, भाजपा के जुमलों से लोग परेशान..', सीएम गहलोत का तीखा हमला
'कर्नाटक में कांग्रेस की लहर, भाजपा के जुमलों से लोग परेशान..', सीएम गहलोत का तीखा हमला
Share:

बैंगलोर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत इन दिनों कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने में व्यस्त है। इस दौरान सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'मैं कर्नाटक में कांग्रेस की लहर देखता हूं, क्योंकि भाजपा के जुमलों से लोग तंग आ चुके हैं, वे एक ऐसी पार्टी चाहते हैं जिस पर वे विश्वास कर सकें। कर्नाटक और राजस्थान में ऐसी ही स्थिति हैं।'

 

बता दें कि, मुख्यमंत्री गहलोत आज मेंगलुरू में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं, वे बेंगलुरु से रवाना हो चुके है। दूसरी तरफ राजस्थान कांग्रेस इकाई के प्रमुख, गोविंद सिंह डोटासरा ने बेंगलुरु के गांधीनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि, कर्नाटक को लूटने वाली भाजाप के करप्शन मॉडल के खिलाफ जनता अपना मन बना चुकी है। भाजपाई विश्वासघात के खिलाफ कर्नाटक की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने जा रही है। डोटासरा ने गांधीनगर में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश गुंडूराव के समर्थन में रैली को संबोधित किया। 

इससे पहले, सीएम गहलोत ने सोमवार (1 मई) को बेंगलुरू में मीडिया से बात करते हुए राजस्थान कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा समेत कांग्रेस ने राजस्थान में हर प्रकार से लोगों को सुविधाएं देने के लिए योजनाएं बनाई है। ये योजनाएं पूरे देश में अनूठी है।

'ओवैसी को तो रोक नहीं पाए, बागेश्वर बाबा को रोकने चले हैं..', तेजप्रताप पर सुशिल मोदी का पलटवार

'पहले रामलला को बंद किया, अब बजरंग बली पर ताला लगाएगी कांग्रेस..', कर्नाटक में ऐसा क्यों बोले पीएम ?

यूपी निकाय चुनाव: राहुल-प्रियंका कर्नाटक में व्यस्त, यूपी में किसके भरोसे कांग्रेसी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -