MLC चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, यहां देंखे पूरी लिस्ट
MLC चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, यहां देंखे पूरी लिस्ट
Share:

पटना: बिहार MLC चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची कल, 17 फरवरी 2022 को जारी कर दी है. पहली लिस्ट में कुल 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. 

यहां देखें MLC चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट:- 
कटिहार: सुनील कुमार यादव
पश्चिम चंपारण: मोहम्मद अफाक अहमद
मधुबनी: सुबोध मंडल
बेगूसराय: राजीव कुमार
सीतामढ़ी: नूरी बेगम
सिवान: अशोक कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर: अजय कुमार यादव
सारण: सुशांत कुमार सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की ओर से खबर दी गई थी कि प्रत्याशियों की सूची तीन चरणों में जारी की जाएगी. कांग्रेस 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारना चाह रही है. गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 फरवरी को RJD ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी. RJD की ओर से 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम ऐलान किया गया था. RJD तथा कांग्रेस ने अलग होकर MLD इलेक्शन लड़ने का निर्णय लिया था. वही दूसरी तरफ हाल ही में नीतीश सरकार में पशुपालन मंत्री तथा NDA की सहयोगी VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी बिहार में हो रहे सभी 24 सीटों पर MLC का इलेक्शन लड़ेगी. इसके अतिरिक्त उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी जीतने के लिए इलेक्शन लड़ रही हैं तथा इसीलिए उन्होंने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है. 

खालिस्तानी समर्थक हैं केजरीवाल ? दावा करने वाले कुमार विश्वास की सुरक्षा को ख़तरा, गृह मंत्रालय की बैठक

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने दिखाए तीखे तेवर, बोले- मैं कांग्रेस में किराएदार नहीं, हिस्सेदार हूँ

राहुल गांधी, स्टालिन की आत्मकथा वन इन वी के पहले भाग का विमोचन करेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -