आज दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेगी प्रियंका गांधी, रोड-शो कर मांगेगी वोट
आज दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेगी प्रियंका गांधी, रोड-शो कर मांगेगी वोट
Share:

लखनऊ : प्रदेश व अन्य राज्यों के बाद अब दिल्ली के सत्ता संग्राम का मोर्चा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संभालेंगी। प्रियंका अपनी चहेती नेता शीला दीक्षित के क्षेत्र में बुधवार को रोड शो करेंगी। उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र के सीलमपुर से रोड शो शुरू होगा। शीला दीक्षित का मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पांडे और मौजूदा भाजपा सांसद मनोज तिवारी से है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता रोड शो को हिट बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। 

पीएम मोदी ने लंदन में आंबेडकर का मकान खरीदकर स्मारक बनवाया, मायावती ने क्यों नहीं - सीएम योगी

आज प्रियंका का रोड-शो 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी का रोड शो शाम चार बजे उत्तर-पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू होगा। इसके बाद शाम 7 बजे दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में रोड शो करेंगी। यह रोड शो पुष्प विहार से शुरू होकर दक्षिणपुरी वाल्मीकि मार्ग होते हुए अंबेडकर नगर, देवली व संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगा। इसी तरह उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आयोजित रोड शो बाबरपुर, घोंडा, सीलमपुर और रोहताश नगर विधानसभा से गुजरेगा।

राफेल मामले के आरोप निराधार, मोदी जी ही बनेंगे प्रधानमंत्री- राजनाथ सिंह

लगभग पूरी हुई तैयारियां  

जानकारी के मुताबिक गुरूवार को राहुल गांधी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली और उत्तर-पश्चिमी विधानसभा के प्रत्याशी राजेश लिलौठिया के लिए जनसभा करेंगे। राहुल और प्रियंका की रैली व रोड शो दिल्ली के पांच संसदीय क्षेत्र में होगा। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र व पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के दोनों स्टार प्रचारकों की ना तो कोई जनसभा है और ना ही रोड शो।

'बाहरी' होने के आरोपों पर बोले सनी देओल, मैं पंजाब का ही हूँ, आलोचनाओं की कोई परवाह नहीं

सर्जिकल स्ट्राइक: कांग्रेस का झूठ फिर हुआ बेनकाब, RTI में हुआ बड़ा खुलासा

ममता के गढ़ में गरजे शाह, कहा- लोगों के करोड़ों रुपए खा गए दीदी के गुंडे, हम उन्हें जेल में डालेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -