राहुल के लिए प्रचार करने वायनाड पहुंची प्रियंका गांधी, विपक्ष पर साधा निशाना
राहुल के लिए प्रचार करने वायनाड पहुंची प्रियंका गांधी, विपक्ष पर साधा निशाना
Share:

वायनाड : शहर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को प्रचार करने पहुंचीं। यहां रोड शो के अलावे उन्होंने रैली भी की। प्रियंका गांधी ने वायनाड में कहा कि पांच साल पहले, एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार सत्ता में आई। हमारे देश के लोगों ने भाजपा सरकार में अपना विश्वास और आशाएं रखीं। उस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से जनता को उस विश्वास को धोखा देना शुरू कर दिया।  

बिहार में बोले पीएम मोदी, कहा- बाबा साहब के आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता

मोदी पर बरसी प्रियंका 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका ने कहा कि भाजपा भी मानने लगी कि सत्ता उन्हीं की है और लोगों की नहीं। इस का पहला संकेत तब मिला जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के बाद हर खाते में 15 लाख रुपये देने की घोषणा को जुमला कह डाला। उन्होंने मंच से लोगों को आश्वस्त किया कि राहुल गांधी यहां(वायनाड) में होंगे और यहां के लिए काम करेंगे।

फूलपुर लोकसभा सीट: सपा ने पंधारी यादव को बनाया उम्मीदवार, भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

कुछ ऐसा भी बोली प्रियंका 

इसी के साथ प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत हमलों का सामना किया है। वे उसके चरित्र को चित्रित करते हैं जो सच्चाई से बहुत दूर है। मेरा भाई राहुल मुझसे दो साल बड़ा है। वह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत और दर्दनाक क्षणों में सहयोगी रहे हैं। राहुल जब 14 साल के थे, तब इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। हमारा परिवार एक साथ रहा। सात साल बाद जब वह विदेश में पढ़ाई कर रहा था तो पिता की हत्या कर दी गई। लेकिन इस संकट की घड़ी में भी राहुल ने कहा कि उनके दिल में कोई गुस्सा नहीं है।

गठबंधन पर बोले मनीष सिसोदिया- कई फॉर्मूले कांग्रेस के सामने रखे लेकिन कांग्रेस तैयार नहीं हुई

साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय को बताया महिषासुर, कहा- मैं आई हूँ मर्दन करने...

जेडीयू ने लगाया लालू प्रसाद यादव पर जेल से टिकट बांटने का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -