कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी से की खुद की तुलना, कारण भी बताया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी से की खुद की तुलना, कारण भी बताया
Share:

रायपुर: मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की तुलना महात्मा गांधी से की है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किए गए कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के अवसर पर आयोजित कांग्रेस संचालन समिति की मीटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से लगभग 100 वर्ष पूर्व 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी शुक्रवार (24 फ़रवरी) के अपने संबोधन के दौरान चार सूत्रीय एजेंडा निर्धारित किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महात्मा गांधी का उदाहरण दिया। 80 वर्षीय कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, 'ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उस समय यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कनार्टक में बेलगांव में हुआ था।'
 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि, महात्मा गांधी ने बहुत कम समय में कांग्रेस को गरीब कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों को एक साथ जोड़कर एक आंदोलन बना दिया था। आज 100 वर्षों के बाद उसी संकल्प की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।' बता दें कि, रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन आज से आरम्भ हो गया है. इसमें संगठन, आगामी लोकसभा चुनाव, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) चुनाव को लेकर कई अहम फैसले होने हैं। 

'CWC सदस्यों के लिए नहीं होगा चुनाव..', हाईकमान ने कांग्रेस सुप्रीमो खड़गे को दिया फ्री हैंड !

क्या महाराष्ट्र में होंगे मध्यावधि चुनाव ? तैयारी में जुटे उद्धव, लेकिन शरद पवार 'निश्चिन्त'

नागालैंड के मंत्री के मुरीद हुए पीएम मोदी, बोले- मैं खुद भी उनके वीडियो देखता हूँ..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -