शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष चरस के साथ गिरफ्तार
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष चरस के साथ गिरफ्तार
Share:

जींद। हरियाणा के जींद जिले में शहर महिला कांग्रेस समिति की अध्यक्ष, ऋतु लाठर के पास से करीब, 4 किलो 450 ग्राम चरस बरामद हुआ है। पुलिस ने चरस मिलने के बाद, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋतु लाठर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ पुलिस ने दो अन्य युवकों को पकड़ लिया है। आरोपियों को पकड़े जाने के बाद, दोनों युवकों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

न्यायालय ने ऋतु लाठर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके साथ पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस को जानकारी मिली है कि, पानीपत रोड पर नाका लगाकर तीनों को पकड़ लिया गया।

जब कार की जांच की गई तो, उसमें से 4 किलो 450 ग्राम चरस जब्त किया गया। अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है। कांग्रेस नेता के पास से चरस बरामद होने को गंभीर माना जा रहा है। अब जांच की जा रही है कि आखिर यह चरस महिला कांग्रेस नेत्री के पास कहां से आया था अब इस मामले में जांच की जा रही है माना जा रहा है कि मामले में कुछ और लोग भी पकड़े जा सकते हैं। चरस के कारोबार को लेकर भी जानकारी मिल सकती है। 

विधानसभा चुनाव: बीजेपी को जीत का भरोसा

इस बार सोशल मीडिया पर छिड़ी चुनावी जंग

गुजरात में छह सीटों पर हुआ 70 फीसदी पुनर्मतदान

चुनाव आयोग ने राहुल के खिलाफ जारी नोटिस लिया वापस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -