भारत सरकार कर रही है ISIS के साथ बिज़नेस - मनीष तिवारी
भारत सरकार कर रही है ISIS के साथ बिज़नेस - मनीष तिवारी
Share:

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने लीबिया में अगवा किए गए भारतीयों को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि अगवा किए गए अन्य 2  भारतीयों की रिहाई के लिए भारत  सरकार क्या प्रयास कर रही है। क्या भारत सरकार ने आईएसआईएस के साथ कोई समझौता किया है। क्या भारत सरकार आईएसआईएस के साथ बिजनेस कर रही है। मामले में ये आरोप भी लगाए गए कि  विदेश मंत्रालय हाॅटलाईन के माध्यम से आईएस से चर्चा कर रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार लीबिया में अगवा किए गए 4 भारतीयों में से दो भारतीयों को तो मुक्त करवा लिया गया। मगर दो भारतीय अभी भी मुक्त नहीं हो सके हैं। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि इन भारतीयों को लेकर आखिर सरकार किस तरह की गंभीरता अपना रही है यह एक बड़ा सवाल बनता है। पूर्व मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि दो अन्य भारतीयों की रिहाई के लिए मैं प्रार्थना करता हूं कि  वे जल्द ही रिहा किए जाऐं। मगर सरकार को इस पर स्पष्ट करना चाहिए कि वह इन्हें छुड़़वाने के लिए किस तरह से चर्चा कर रही है क्या आईएसआईएस से भारत सरकार हाॅटलाईन पर बात कर रही है या फिर  उसने आईएस से कोई समझौता कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि अगवा किए गए चार भारतीयों को सिर्त से लगभग 50 किलोमीटर दूर रोक लिया गया। इसके बाद वे गायब हो गए। बताया जा रहा है कि इन भारतीयों को अगवा कर लिया गया था। उल्लेखनीय है कि सिर्त का क्षेत्र आईएसआईएस के नियंत्रण में आता है। मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि दो भारतीयों को रिहा करवा लिया गया है दो की रिहाई शेष है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इन दो भारतीयों के मुक्त होने से खुशी हो रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -