कांग्रेस ने लगाया शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 'बिना रिश्वत के नहीं हो पा रही अनुकंपा नियुक्ति'
कांग्रेस ने लगाया शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 'बिना रिश्वत के नहीं हो पा रही अनुकंपा नियुक्ति'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र जारी है, जिसमें विपक्ष गर्मी के आरभिंक दौर में अपने तेवर दिखा रहा है। इसी बीच कांग्रेस MLA विनय सक्सेना ने शिवराज सरकार पर गंभीर इल्जाम लगाए है। सक्सेना ने आरोप लगाया है कि अनुकंपा नियुक्ति में भ्रष्टाचार हो रहा है। इस सिलसिले में जब कांग्रेस MLA विनय सक्सेना से चर्चा कि तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के भीतर अफसर तंत्र सरकार पर हावी है अधिकारी एवं कर्मचारी विधायकों की सुनते नहीं है तथा बिना रिश्वत लिए कोई भी अनुकंपा नियुक्ति नहीं की जा रही है। भाजपा के राज में यह हाल है तो आप समझ सकते हैं सब कुछ बेहाल है तथा यह बात असत्य से सत्य है अनुकंपा नियुक्ति में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसका नुकसान परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर हो रहे भ्रष्टाचार पर सरकार के साथ अफसरों की मिलीभगत के गंभीर इल्जाम लगाए हैं। विपक्ष का कहना है कि अफसर सरकार की शह पर किसी की कुछ सुनते नहीं हैं तथा गंभीर भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अनुकंपा नियुक्ति जैसे संवेदनशील विषय पर भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। बिना पैसे के लेनदेन के अनुकंपा नियुक्ति नहीं हो रही है, जो मध्य प्रदेश सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की चरम सीमा को दर्शाती है।

वहीं कांग्रेस ने प्रश्नकाल के चलते खाद्यान्न घोटाले का आरोप लगाया। इसे लेकर हंगामा हुआ तथा सदन की कार्यवाही 10 मिनट के भीतर स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेसी विधायक लाखन सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में हर उपभोक्ता को फ्री अनाज का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र की 123 दुकानों में से दो चार दुकान से राशन वितरण हुआ है। किसी दुकान में मुफ्त में अनाज नहीं दिया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल ने बोला- एक बार जांच हो गई है दोबारा जांच करा लेंगे। मगर विधायक भी इस कमेटी में सम्मिलित होने की बात पर आड़े हैं।

अब इस राज्य में मिला H3N2 वायरस का पहला मरीज, बढ़ी सरकार की टैंशन

'अमृतपाल सिंह जैसे कई आएंगे, पाकिस्तान करता है इस्तेमाल..', पूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत ठेकेदार का दावा

स्वरा भास्कर की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, लोग बोले- टुकड़े टुकड़े गैंग वाले आ गए...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -