इस नारे के सहारे कांग्रेस ने भाजपा से लिया मोर्चा
इस नारे के सहारे कांग्रेस ने भाजपा से लिया मोर्चा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस आईटी सेल गुजरात के प्रभारी रोहन गुप्ता का कहना है कि पार्टी के एक तंज ने भाजपा को जमीनी स्थिति का एहसास करा दिया था। रोहन कहते हैं कि हम इस समय एक नारा दे रहे हैं - भ्रष्ट शासन, अहंकारी वर्तन। समय की मांग है सत्ता परिवर्तन, यह नारा भाजपा के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। वही डॉ. अनिल जोशियारा कहते हैं कि भाजपा विकास के नाम पर देश की जनता को बेवकूफ बना रही थी। पिछले दो दशक से यही चल रहा था। भाजपा को सबसे ज्यादा पाटीदार सीटें जितवाता था।

बता दे कि पिछले चुनाव में भाजपा ने 52 पाटीदार बाहुल क्षेत्रों की सीट जीती थी। जबकि कांग्रेस के खाते में महज चार आई थी। अब उन्हीं पाटीदारों की स्थिति यह है कि उन्हें अपने लिए आरक्षण की मांग करनी पड़ रही है। जोशियारा कहते हैं कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को भी उठाया है कि आखिर प्रदेश का विकास हुआ है तो पाटीदार समाज को आरक्षण की जरूरत क्यों पड़ रही है?

यहां भाजपा के पक्ष में माहौल रहा है। ऐसे में पार्टी के रणनीतिकार मान रहे हैं कि यदि पांच में एक भी सीट कांग्रेस जीत गई तो गुजरात में सरकार बननी तय है। इस बार दो सीटों पर मुकाबला कड़ा है। कांग्रेस के पक्ष में हवा भी है। ऐसे में यदि खाता खुल गया तो  समझिए पूरे गुजरात में कांग्रेस भाजपा पर हावी है।

गुजरात की राजनीति का इतिहास

एक्जिट पोल हैं बकवास - जिग्नेश मेवाणी

गुजरात में छह सीटों पर हुआ 70 फीसदी पुनर्मतदान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -