एक्जिट पोल हैं बकवास - जिग्नेश मेवाणी
एक्जिट पोल हैं बकवास - जिग्नेश मेवाणी
Share:

वडगाम। गुजरात विधानसभा के दोनों चरणों का मतदान पूर्ण हो चुका है। कुछ सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। ऐसा दोबारा मतदान के चलते हो रहा है। अब चुनावी परिणामों का लोगों को इंतज़ार है। इसी बीच चुनाव पूर्व सर्वेक्षण जिसे एक्जिट पोल कहते हैं, उसे लेकर चर्चा चल रही है। इसी बीच, कांग्रेस को समर्थन देने वाले दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने आज कहा कि, एक्जिट पोल के रूझान सही नहीं है।

ये बकवास हैं। विधानसभा में तो भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। चुनाव में उसकी हार होगी। हालांकि एक्जिट पोल में कांग्रेस को लगभग 82 सीटें मिलने की संभावनाऐं जताई गई हैं। जबकि भाजपा के पास 100 से अधिक सीटें रहने का अनुमान लगाया गया है।

इससे अलग हटकर भाजपा सांसद संजय काकड़े ने एक्जिट पोल को लेकर कहा कि भाजपा पर्याप्त सीटें नहीं जीत पाएगी। हां, पीएम नरेंद्र मोदी का फैक्टर जरूर काम करेगा। उनका दावा था कि, पार्टी को बहुमत तो क्या, सरकार बनाने के लिए तक सीटें नहीं मिलेगी। जबकि कांग्रेस बहुमत के करीब होगी।

गुजरात में ईवीएम की खराबी के कारण 6 विधानसभा क्षेत्र के कुछ पोलिंग बूथ्स पर मतदान हो रहा हैं यह पुर्नमतदान है। जहां दोबारा मतदान हो रहा है उन क्षेत्रों में वडगाम, वीरमगाम, दस्करोई और सावली शामिल हैं। इस स्टेशनों पर ईवीएम के ब्लूटूथ से जुड़ने या मशीन में खराबी की शिकायत के बाद दोबारा मतदान करवाया जा रहा है। 

बीजेपी सांसद का गुजरात में पार्टी के हारने का दावा

गुजरात में 6 केंद्रों पर फिर होगा मतदान

गुजरात में हो रहा फिर से मतदान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -