महाराष्ट्र विप चुनाव : कांग्रेस ने बीजेपी-शिवसेना को छोड़ा पीछे
महाराष्ट्र विप चुनाव  : कांग्रेस ने बीजेपी-शिवसेना को छोड़ा पीछे
Share:

मुंबई : विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस द्वारा तीन सीटों पर जीत दर्ज की गई। इस दौरान वह अपनी पुरानी स्थिति को बरकरार रखने में सफल रही। इस दौरान शिवसेना को 2 भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1 - 1 सीट पर जीत मिली। दूसरी ओर सोलापुर से भारतीय जनता पार्टी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत परिचारक को भी जीत मिली है। मुंबई में कांग्रेस के भाई जगताप को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बागी उम्मीदवार प्रसाद लाड़ ने टक्कर दी। जगताप दो वोट के अंतराल से निर्वाचन जीतने में सफल रहे। 

मिली जानकारी के अनुसार विधान परिषद की 8 सीटों हेतु संपन्न हुए निर्वाचन में मुंबई की दो सीटों में से एक सीट शिवसेना के हाथ आई। इस पर रामदास कदम को जीत मिली। दूसरी सीट कांग्रेस के हिस्से में चली गई। इस सीट पर कांग्रेस के भाई जगताप चयनित हुए। जबकि कोल्हापुर से पूर्व गृह राज्यमंत्री सतेज पाटील को जीत मिली है। नागपुर से भारतीय जनता पार्टी के गिरीश व्यास निर्विरोध विधान परिषद हेतु चुने गए थे। सोलापुर से निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत परिचारक को जीत मिली है। धुले-नंदुरबार से कांग्रेस के अंबरीश पटेल ने सफलता अर्जित की।

दूसरी ओर अहमदनगर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधान परिषद सदस्य अरूण जगताप विजयी रहे। शिवसेना के गोपीकिशन बाजोरिया और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रविंद्र सकपाल के मध्य मुकाबला हुआ था मगर इस निर्वाचन में जीत गोपीकिशन बाजोरिया की हुई। इस चुनाव पर बड़े नेताओं की भी नज़रें टिकी हुई थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -