सोनिया-राहुल ने दी गिरफ्तारी, फिर पहुंचे संसद
सोनिया-राहुल ने दी गिरफ्तारी, फिर पहुंचे संसद
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं का आज जंतर - मंतर क्षेत्र में जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान जंतर - मंतर से संसद तक लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया। इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थितों को संबोधित कर एनडीए की आलोचना की।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह, पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के साथ मार्च निकाला। इसके बाद सभी संसद मार्ग थाने गए जहाँ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह ने गिरफ्तारी दी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने पहुंचे। कांग्रेस के वे नेता जिन्हें गिरफ्तार किया गया था वे थाने से थोड़ी देर में ही बाहर आ गए। इसके बाद सभी वे संसद के लिए रवाना हो गए। संसद रोड पर इस दौरान धारा 144 लगा दी गई थी। यहां पर प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने रोक दिया। जब वे नहीं माने तो उन्हें पकड़ लिया गया। लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सांसद भी मार्च में शामिल हुए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -