'नेपाल के नाईट क्लब में पार्टी कर रहे राहुल गांधी..', भाजपा ने कसा तंज तो कांग्रेस बोली- इसमें गलत क्या है ?
'नेपाल के नाईट क्लब में पार्टी कर रहे राहुल गांधी..', भाजपा ने कसा तंज तो कांग्रेस बोली- इसमें गलत क्या है ?
Share:

नई दिल्ली:  भाजपा IT सेल के चीफ अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर नाइटक्लब में पार्टी करने का आरोप लगाया है। इस पर अब कांग्रेस ने जवाब देते हुए भाजपा से सवाल किया है कि आखिर इसमें गलत क्या है? वायरल वीडियो के बारे में सवाल किए जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी काठमांडू में एक दोस्त की शादी में पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को बिजली आपूर्ति सहित आवश्यक मुद्दों पर फोकस करने की सलाह दी।

सुरजेवाला ने आगे कहा कि, 'राहुल गांधी एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। वह वहां व्यक्तिगत दौरे पर हैं। आखिर भाजपा के लोग ऊर्जा संकट, महंगाई जैसे मुद्दों पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। उनके पास केवल राहुल गांधी की बात करने के लिए पूरा समय है।' सुरजेवाला ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, 'अंतिम बार मैंने जब चेक किया तो इस देश में परिवार होना, शादियों और सगाई के कार्यक्रमों में शामिल होना करना हमारी संस्कृति और सभ्यता का अंग रहा है। देश में अब भी शायद विवाह करना अपराध नहीं है। किसी का मित्र होना और उसकी शादी में जाना अब भी अपराध नहीं है।'

वहीं, कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा है कि भाजपा शुरू से झूठ फैलाने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर एक आम नागरिक की तरह किसी शादी के रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो फिर इसमें गलत क्या है। 

'हमने उसे चलना सिखाया और वो हमें रौंदता चला गया...', आज़म के बाद अब शिवपाल ने अखिलेश पर कसा तंज

भाजपा विधायक असीम गोयल ने ली हिंदुस्तान को हिन्दू राष्ट्र बनाने की शपथ, वायरल हुआ Video

दिल्ली के 16 गाँवों के 50 हज़ारों घरों पर चलेगा बुलडोज़र.., कांग्रेस का दावा, दी आंदोलन की धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -