'अब भारत जोड़ो यात्रा रोक दें राहुल..', कांग्रेस नेता ने गांधी को क्यों दी ये सलाह ?
'अब भारत जोड़ो यात्रा रोक दें राहुल..', कांग्रेस नेता ने गांधी को क्यों दी ये सलाह ?
Share:

पणजी: गोवा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के लोकसभा सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि, 'मैं चाहता हूं कि राहुल भारत जोड़ी यात्रा को अब रोक दें और हिमाचल प्रदेश व गुजरात में जाकर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करें। राहुल जनता को जागरूक करें, ताकि वे उस पार्टी को वोट दें, जो भाजपा को हरा सकती है। एकमात्र पार्टी जो भाजपा का विपक्ष बन सकती है, वह कांग्रेस ही है।'

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज सोमवार को मतदान हो रहा है। राहुल गांधी ने इस चुनाव में कर्नाटक में आज अपना वोट डाला है। राहुल ने बल्लारी जिले के संगनाकल्लू में 'भारत जोड़ो यात्रा' के शिविर में एक कंटेनर में बनाए गए पोलिंग बूथ पर वोट डाला। कांग्रेस ने राहुल गांधी की बेंगलुरु ग्रामीण सांसद डी. के. सुरेश के साथ लाइन में खड़े होने और फिर वोट डालने की तस्वीरें शेयर की हैं।

बता दें कि लगभग 40 अन्य 'भारत यात्री' जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक (डेलीगेट) हैं, वे भी सोमवार को संगनाकल्लू में शिविर स्थल पर अपना मतदान करेंगे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज 'विश्राम दिवस' ​​घोषित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में KPCC दफ्तर में अपना वोट डाला। चुनाव के परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी ने 'नाइजीरिया' को भी जोड़ लिया.., कांग्रेस का एक और 'झूठ'

मुंबई की अँधेरी सीट से भाजपा ने वापस लिया उम्मीदवार, क्या एकतरफा जीतेंगी उद्धव की प्रत्याशी ?

अध्यक्ष चुनाव: गांधी परिवार को चाहिए 'जी हुजूर', बस इसी की सजा पाएंगे शशि थरूर !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -